• Home
  • मुख्य समाचार
  • दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: हैदराबाद फ्लाइट 45 मिनट लेट, रद्द उड़ान से मचा हड़कंप
Image

दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें: हैदराबाद फ्लाइट 45 मिनट लेट, रद्द उड़ान से मचा हड़कंप

दरभंगा, 17 मई (अजय राय) दरभंगा एयरपोर्ट पर रविवार को फ्लाइट संचालन के दौरान यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खासकर हैदराबाद से आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय से 45 मिनट विलंब से पहुंची, जिससे दरभंगा से हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गईं। यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और कई लोग अपनी कनेक्टिंग यात्रा को लेकर चिंतित दिखे। जानकारी के अनुसार, रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 18 विमानों का आवागमन हुआ।

हालांकि अधिकांश उड़ानें समय से पहले या निर्धारित समय के आसपास पहुंचीं, लेकिन कुछ उड़ानों की देरी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी। मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 सुबह 10:15 बजे समय पर पहुंच गई। दिल्ली से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 अपने निर्धारित समय से 24 मिनट पहले पहुंची। वहीं कोलकाता से इंडिगो की फ्लाइट 6ई7234 छह मिनट पहले लैंड कर गई। बेंगलुरु से आने वाली अकासा फ्लाइट क्यूपी 1513 आठ मिनट की देरी से पहुंची। सबसे अधिक चर्चा हैदराबाद से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई537 को लेकर रही, जो दोपहर 2:10 बजे की बजाय 2:55 बजे दरभंगा पहुंची। इस देरी के कारण यात्रियों में नाराजगी देखी गई।

वहीं दिल्ली से आने वाली इंडिगो फ्लाइट 6ई360 और स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय से पहले पहुंचीं, जिससे यात्रियों को राहत मिली। इधर, दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 शेड्यूल में रद्द रहने से यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले ही सूचना दे दी गई थी, इसके बावजूद 10 से 15 यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। बाद में उन्हें कनेक्टिंग फ्लाइट के सहारे रवाना किया गया। शनिवार को भी एयरपोर्ट पर 10 विमानों का संचालन हुआ था। उस दिन अधिकांश उड़ानें समय पर रहीं, जबकि दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट एसजी 495 करीब 24 मिनट देरी से पहुंची। लगातार बढ़ती यात्री संख्या के बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर समयबद्ध उड़ान संचालन की मांग तेज हो गई है।

Releated Posts

बक्सर में डीएम साहिला का बड़ा एक्शन प्लान: स्कूलों की बदलेगी तस्वीर, पढ़ाई से लेकर स्वच्छता और संस्कृति तक पर कसा शिकंजा

बक्सर, 21 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने से लेकर विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, राजेश राम बोले- उनके आदर्शों से ही मजबूत होगा सामाजिक न्याय

पटना, 21 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री और आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी स्व. डॉ.…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

23 अक्टूबर को वोटिंग से पहले समस्तीपुर में प्रशासन का हाई अलर्ट, डीएम ने कसी चुनावी तैयारियों की नकेल

समस्तीपुर, 21 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

शिक्षा विभाग में बड़ा उलटफेर: क्लर्कों का होगा राज्यस्तरीय तबादला, 30 दिन में सातवें वेतनमान पर फैसला, भागलपुर से शुरू होगा गुरुकुलम

पटना, 21 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शिक्षा विभाग को पारदर्शी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में शिक्षा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top