• Home
  • स्थानीय समाचार
  • तेज रफ्तार का कहर: मासूम की कुचलकर मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम
Image

तेज रफ्तार का कहर: मासूम की कुचलकर मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

वसमस्तीपुर, 29 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के दलसिंहसराय-रोसड़ा मुख्यपथ (एसएच-88) स्थित तरुणिया चौक पर बुधवार को दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। अनियंत्रित अज्ञात स्कॉर्पियो वाहन की चपेट में आने से साढ़े चार वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान महमदपुर सकड़ा वार्ड-01 टोला तरुणिया निवासी पंकज कुमार के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि सुजीत अपने भाई-बहनों के साथ पास के स्कूल और उसी परिसर में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-215 में पढ़ने गया था। वहां से लौटते वक्त सड़क पार करने के दौरान दलसिंहसराय की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। मां आशा देवी, पिता पंकज कुमार सहित दादी-परदादी का रो-रोकर बुरा हाल था।

मासूम की मौत से पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आक्रोशित लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क पर न तो स्पीड ब्रेकर है और न ही वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने की कोई व्यवस्था, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और निगरानी कैमरे लगाने की मांग की।

सूचना पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा दल-बल के साथ पहुंचे, लेकिन लोग शांत नहीं हुए। बाद में बीडीओ, आरओ और सीडीपीओ के हस्तक्षेप से काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सुजीत तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जिससे यह हादसा और भी दर्दनाक हो गया।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top