• Home
  • करियर
  • कोल इंडिया में बंपर बहाली: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका
Image

कोल इंडिया में बंपर बहाली: 660 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती, इंजीनियरों के लिए सुनहरा मौका

नई दिल्ली, 06 मई (अशोक “अश्क”) देश की सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने युवाओं के लिए नौकरी का बड़ा मौका खोल दिया है। कंपनी ने मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के 660 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 मई 2026 से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती में इंजीनियरिंग, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, भूविज्ञान, राजभाषा और कंपनी सेक्रेटरी जैसे विभिन्न क्षेत्रों के उम्मीदवारों को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि योग्य और तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं के लिए यह एक प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी हासिल करने का सुनहरा अवसर माना जा रहा है।

योग्यता की बात करें तो इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित शाखा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होना अनिवार्य है। वहीं कंप्यूटर सिस्टम के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या संबंधित क्षेत्र में प्रथम श्रेणी की डिग्री या एमसीए आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम के उम्मीदवारों के लिए भी समान शैक्षणिक मानक निर्धारित किए गए हैं।भूविज्ञान से जुड़े पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास जियोलॉजी या जियोफिजिक्स में एमएससी या एमटेक की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। राजभाषा (हिंदी) पद के लिए हिंदी में एमए और स्नातक स्तर पर हिंदी व अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।

वहीं कंपनी सेक्रेटरी पद के लिए आईसीएसआई की सदस्यता अनिवार्य रखी गई है।भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और ऑनलाइन माध्यम से होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी योग्यता मानकों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें। यह भर्ती न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि देश के ऊर्जा क्षेत्र में करियर बनाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी प्रदान करती है।

Releated Posts

70वीं BPSC परीक्षा रद्द करो: छात्रों के आंदोलन में कूदे पप्पू यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) झारखंड में जेपीएससी (JPSC) परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी को लेकर जारी आंदोलन के…

SBI, PO परीक्षा का आज से महासंग्राम: एक छोटी चूक भी बिगाड़ सकती है सपना, समय से पहुंचें, ये दस्तावेज रखना न भूलें

पटना, 01 अगस्त (पटना डेस्क) देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की प्रोबेशनरी…

BPSC TRE-4 की राह हुई साफ: 32,388 शिक्षकों की बंपर भर्ती का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन

f पटना, 29 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों अभ्यर्थियों के…

127 युवाओं को मिली मारुति सुजुकी में नौकरी, बक्सर आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट में उमड़े 359 अभ्यर्थी

बक्सर, 25 जुलाई (विक्रांत) राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बक्सर में 24 जुलाई 2026 को आयोजित कैंपस प्लेसमेंट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top