• Home
  • Crime
  • ऑपरेशन नया सवेरा का बड़ा धमाका: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, तीन नाबालिग बच्चियां मुक्त, आठ गिरफ्तार
Image

ऑपरेशन नया सवेरा का बड़ा धमाका: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस की रेड, तीन नाबालिग बच्चियां मुक्त, आठ गिरफ्तार

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस ने ऑपरेशन नया सवेरा के तहत देह व्यापार और मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। बनमनखी थाना क्षेत्र के मवेशीहाट स्थित आम्रपाली नगर में की गई छापेमारी के दौरान तीन नाबालिग बच्चियों को मुक्त कराया गया, जबकि गिरोह से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने आम्रपाली नगर स्थित संदिग्ध ठिकाने पर छापेमारी की, जहां से तीन नाबालिग बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मौके से दो पुरुषों और छह महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर देह व्यापार और मानव तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई मोबाइल फोन, स्कैनर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। बरामद सामान की जांच की जा रही है, ताकि गिरोह के नेटवर्क और उसके संचालन के तरीके का पता लगाया जा सके। इस विशेष अभियान में ट्रिनिटी इंडिया ट्रस्ट के सामाजिक कार्यकर्ता जय कृष्ण गुसांग, बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य सज्जाद आलम, बनमनखी थाना पुलिस तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयास से यह कार्रवाई सफलतापूर्वक पूरी की गई। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम तथा पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

एसडीपीओ शैलेश प्रीतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मानव तस्करी और देह व्यापार जैसे संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top