• Home
  • राजनीति
  • सीएम सम्राट चौधरी से राजद सांसद की मुलाकात से सियासी पारा हाई, आधे घंटे की बैठक के बाद अटकलों का बाजार गर्म
Image

सीएम सम्राट चौधरी से राजद सांसद की मुलाकात से सियासी पारा हाई, आधे घंटे की बैठक के बाद अटकलों का बाजार गर्म

पटना, 16 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई, जब औरंगाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद अभय सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से करीब आधे घंटे तक मुलाकात की। बैठक की तस्वीर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे संभावित राजनीतिक बदलाव और दल-बदल की अटकलों से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। हाल के दिनों में विभिन्न राज्यों में नेताओं के दल बदलने और राजनीतिक समीकरण बदलने की घटनाओं के बीच इस मुलाकात ने भी नई चर्चाओं को जन्म दे दिया। हालांकि, अब तक किसी भी प्रकार के राजनीतिक बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मुलाकात को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सांसद अभय सिंह कुशवाहा ने सभी अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से यह उनकी पहली मुलाकात नहीं थी।

इससे पहले भी वे कई बार क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर उनसे मिल चुके हैं। इस बार भी चर्चा का मुख्य विषय औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में सड़क, आधारभूत संरचना और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्ताव रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बैठक का किसी राजनीतिक बदलाव या पार्टी छोड़ने से कोई संबंध नहीं है। राजद की ओर से भी स्थिति साफ करते हुए पार्टी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि का अपने क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं को लेकर सरकार से संवाद करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकालना उचित नहीं है और पार्टी में किसी प्रकार की टूट या असंतोष जैसी बातें निराधार हैं। अभय सिंह कुशवाहा का राजनीतिक सफर भी काफी चर्चित रहा है। वे गया जिले के कुजापी गांव के मुखिया रह चुके हैं।

वर्ष 2015 में जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर विधायक बने और बाद में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने राजद का दामन थामा और औरंगाबाद संसदीय सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे।फिलहाल राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेताओं की ऐसी मुलाकातों को लेकर अटकलें लगना सामान्य बात है। जब तक कोई आधिकारिक घटनाक्रम सामने नहीं आता, तब तक इसे केवल क्षेत्रीय विकास और जनहित से जुड़ी बैठक के रूप में ही देखा जाना चाहिए।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top