• Home
  • Crime
  • भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर बड़ा प्रहार: करोड़ों के नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कोडीन सिरप, सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद
Image

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों पर बड़ा प्रहार: करोड़ों के नशे के नेटवर्क का पर्दाफाश, कोडीन सिरप, सोना-चांदी और लाखों की नकदी बरामद

मधुबनी, 15 जुलाई (आशीष यादव) भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक एवं प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कोडीनयुक्त सिरप, नशीली दवाएं, लाखों रुपये की भारतीय और नेपाली मुद्रा के साथ सोना-चांदी बरामद किया गया। मौके से भारत और नेपाल के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद लदनियां थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई से सीमा पार सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, एसएसबी 18वीं बटालियन, स्थानीय पुलिस, उत्पाद विभाग और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 264/19 के समीप लदनियां बाजार स्थित भारतीय सीमा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई का नेतृत्व एसएसबी 18वीं बटालियन के कमांडेंट कोजा राम लमरोर के निर्देशन में किया गया। अभियान में सहायक कमांडेंट अजीत कुमार, इंस्पेक्टर सी. लालथनपुईया समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।छापेमारी के दौरान टीम ने कोडीन फॉस्फेट एवं अन्य संयोजन युक्त सिरप की 1,005 बोतल, स्पास्मोप्रॉक्सीवॉन प्लस की 5,376 कैप्सूल तथा नाइट्राज़ेपाम की 2,400 टैबलेट बरामद की। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि प्रतिबंधित दवाओं की यह खेप सीमा पार तस्करी के लिए तैयार की गई थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य क्या था।

कार्रवाई के दौरान 4.30 लाख रुपये भारतीय मुद्रा, 4.50 लाख नेपाली मुद्रा 24.940 ग्राम सोना तथा 1.69 किलोग्राम चांदी भी जब्त की गई। बरामद नकदी और कीमती धातुओं के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है।संयुक्त टीम ने लदनियां थाना क्षेत्र के कथा गांव निवासी 47 वर्षीय ललित यादव तथा नेपाल के सिरहा निवासी 19 वर्षीय परमजीत मंडल को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के बाद उन्हें लदनियां थाना पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी हैं।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top