• Home
  • मुख्य समाचार
  • मानसून की पहली बारिश में बेनकाब हुई बिजली व्यवस्था: तेज हवा चलते ही गुल हो रही बत्ती, मेंटेनेंस में लापरवाही से लोग परेशान
Image

मानसून की पहली बारिश में बेनकाब हुई बिजली व्यवस्था: तेज हवा चलते ही गुल हो रही बत्ती, मेंटेनेंस में लापरवाही से लोग परेशान

पटना, 16 जुलाई (पटना डेस्क) मानसून की दस्तक के साथ ही भागलपुर की बिजली व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। पिछले सात-आठ दिनों में तीन से चार बार हुई तेज हवा और झमाझम बारिश के दौरान शहर और आसपास के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। लगातार ट्रिपिंग और ब्लैकआउट से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन बिजली विभाग अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाल सका है। स्थिति यह है कि घनी आबादी वाले कई इलाकों में बिजली के तार अब भी पेड़ों की घनी टहनियों में उलझे हुए हैं। कई स्थानों पर ढीले तारों को कसने और पेड़ों की छंटनी का कार्य अधूरा पड़ा है। जबकि नियमों के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह से जून के अंत तक मानसून-पूर्व सभी आवश्यक मेंटेनेंस कार्य पूरे कर लिए जाने चाहिए थे।

15 जुलाई की समय-सीमा बीत जाने के बाद भी कई स्थानों पर काम अधूरा है।गौरतलब है कि मई और जून में आई आंधी-बारिश के दौरान भी पेड़ों की शाखाएं बिजली तारों पर गिरने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय तक ब्लैकआउट की स्थिति बनी थी। इसके बावजूद विभाग समय रहते व्यापक स्तर पर सुधार कार्य पूरा नहीं कर पाया।अधीक्षण अभियंता संजय कुमार बोरियो ने बताया कि भागलपुर आपूर्ति क्षेत्र के अधिकांश प्रमुख फीडरों का मेंटेनेंस पूरा कर लिया गया है। हालांकि, कुछ स्थानों पर स्थानीय विवाद के कारण काम प्रभावित हुआ। विशेष रूप से झुरखुरिया और पीरपैंती क्षेत्र के आम के बगीचों में बगीचा मालिकों द्वारा पेड़ों की छंटनी की अनुमति नहीं मिलने से कार्य में देरी हुई। अब फलों की तुड़ाई पूरी होने के बाद उन क्षेत्रों में तेजी से मेंटेनेंस कराया जा रहा है।

जमीनी पड़ताल में बरारी रोड, जीरोमाइल-सबौर मार्ग, तिलकामांझी, प्रधान डाकघर रोड, डिक्शन रोड, आरबीएसएस रोड, भीखनपुर चौक और इशाकचक थाना रोड सहित करीब 35 से 40 स्थानों पर बिजली की 33 केवी, 11 केवी और एलटी लाइनें पेड़ों की शाखाओं से उलझी मिलीं। ऐसे में हल्की हवा या बारिश होते ही शॉर्ट सर्किट और तार टूटने का खतरा बढ़ जाता है। इसी जोखिम से बचने के लिए विभाग कई बार एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर देता है, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top