• Home
  • मुख्य समाचार
  • भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

भागलपुर के विकास का बनेगा नया ब्लूप्रिंट: जीआईएस आधारित मास्टर प्लान पर तेज हुई तैयारी, शहर की बदलेगी पूरी तस्वीर

पटना, 17 जुलाई (पटना डेस्क) सिल्क सिटी भागलपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से विकसित करने की दिशा में नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। शहर के समग्र विकास के लिए जीआईएस (जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम) आधारित मास्टर प्लान तैयार करने की प्रशासनिक प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना के लागू होने के बाद सड़क, यातायात, जल निकासी, पार्किंग और सार्वजनिक सुविधाओं के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इस महायोजना की जिम्मेदारी बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा चयनित एक्सेल जियोमैटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, गाजियाबाद को सौंपी गई है। एजेंसी को शहर का विस्तृत और वैज्ञानिक नक्शा तैयार करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से आवश्यक सेकेंडरी डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

नगर निगम का मानना है कि यह मास्टर प्लान आने वाले वर्षों में भागलपुर के विकास की आधारशिला साबित होगा। नगर आयुक्त ने जिले के सभी प्रमुख विभागों, कार्यालयों और संबंधित प्रखंडों को पत्र जारी कर एजेंसी को हरसंभव सहयोग देने का निर्देश दिया है। अधिकारियों से कहा गया है कि वे समय पर आवश्यक आंकड़े उपलब्ध कराएं, ताकि परियोजना में किसी प्रकार की देरी न हो। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए एजेंसी सामाजिक एवं आर्थिक गृहस्थी सर्वे, परिवहन व्यवस्था, भूमि उपयोग, पार्किंग, आधारभूत संरचना और सार्वजनिक सुविधाओं का व्यापक अध्ययन करेगी। इसके अलावा फिजिकल वेरिफिकेशन और ग्राउंड ट्रुथिंग के जरिए जमीनी स्थिति का भी विस्तृत आकलन किया जाएगा।

इन सभी अध्ययनों के आधार पर शहर के भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार होगा। नगर आयुक्त ने एडीएम, डीडीसी, पुलिस अधीक्षक, एनएचएआई, रेलवे, बीएसएनएल, बिजली विभाग, पीएचईडी, स्मार्ट सिटी लिमिटेड, बाजार समिति, वन विभाग और संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी आवश्यक डाटा शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जीआईएस आधारित मास्टर प्लान लागू होने के बाद भागलपुर में सड़क नेटवर्क, ट्रैफिक प्रबंधन, आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों का नियोजन, जलापूर्ति, सीवरेज, पार्किंग, हरित क्षेत्र और अन्य शहरी सुविधाओं का संतुलित एवं वैज्ञानिक विकास सुनिश्चित होगा। इससे आने वाले वर्षों में सिल्क सिटी को एक आधुनिक और व्यवस्थित महानगरीय स्वरूप देने में बड़ी मदद मिलेगी।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top