• Home
  • स्थानीय समाचार
  • इंसानियत की मिसाल: गरीब मां की बेटी की शादी में देवदूत बनकर पहुंचे समाजसेवी, खुशियों से गूंजा गांव
Image

इंसानियत की मिसाल: गरीब मां की बेटी की शादी में देवदूत बनकर पहुंचे समाजसेवी, खुशियों से गूंजा गांव

समस्तीपुर, 01 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले के उजियारपुर प्रखंड स्थित नाजिरपुर पंचायत के जवाहरपुर गांव में इंसानियत की एक भावुक मिसाल देखने को मिली, जहां एक गरीब विधवा मां की बेटी की शादी में आ रही आर्थिक बाधा को समाजसेवी ने दूर कर दिया। वार्ड संख्या 12 निवासी प्रमिला देवी, जिनके पति स्वर्गीय मनोहर सदा का पहले ही निधन हो चुका है, अपनी पुत्री माला कुमारी के साथ अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रही हैं।

माला कुमारी की शादी 1 मई 2026 को तय थी, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण परिवार बेहद चिंतित था। इस कठिन स्थिति में प्रमिला देवी ने अपनी समस्या वार्ड सदस्य रंजीत पासवान को बताई। इसके बाद उन्होंने समाजसेवी राजू सहनी को मामले की जानकारी दी।शादी से एक दिन पहले राजू सहनी अपनी टीम के साथ प्रमिला देवी के घर पहुंचे और राशन सामग्री, कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध कराया।

इस सहयोग से परिवार को बड़ी राहत मिली और शादी की तैयारियां सुचारू रूप से पूरी हो सकी। मदद मिलने के बाद प्रमिला देवी ने भावुक होकर राजू सहनी का आभार जताया। मौके पर श्रीराम सहनी, मनीष पासवान, अशोक पासवान, शिवजी पासवान समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। गांव में इस नेक पहल की खूब सराहना हो रही है।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top