📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: भरोसे से हुई गद्दारी, कर्तव्य से भटके जिम्मेदार लोग
Image

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: भरोसे से हुई गद्दारी, कर्तव्य से भटके जिम्मेदार लोग

नई दिल्ली, 23 जून (अशोक “अश्क”) नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ लोगों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन नहीं किया, जिसके कारण पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान को दिए साक्षात्कार में शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा संचालन के लिए कुछ शिक्षकों और अधिकारियों पर भरोसा किया था, लेकिन सभी लोग उस भरोसे पर खरे नहीं उतरे।

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिन लोगों पर परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी थी, उनमें से कुछ अपने कर्तव्य से भटक गए। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गड़बड़ियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।गौरतलब है कि नीट यूजी परीक्षा पेपर लीक होने और अनियमितताओं के आरोपों के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था।

मामले की जांच विभिन्न एजेंसियों द्वारा की गई और कई गिरफ्तारियां भी हुईं। शिक्षा मंत्री के इस बयान को परीक्षा प्रणाली में हुई चूक की अप्रत्यक्ष स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top