📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला ⚡बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा ⚡तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुझा दिया घर का चिराग, 24 वर्षीय रोहित की मौके पर दर्दनाक मौत ⚡अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर छत से बरसे ईंट-पत्थर; JCB के शीशे चकनाचूर, आधा दर्जन लोग घायल ⚡गांव-पंचायत तक पहुंचेगी गरीबों की आवाज, संतोष सुमन ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला ⚡आखिरी गेंद पर मगध का धमाका, पटना ने मेजबान दरभंगा को किया टूर्नामेंट से बाहर ⚡जनता की शिकायतों पर डीएम सख्त, अधिकारियों को समय सीमा में समाधान का अल्टीमेटम
  • Home
  • कृषि
  • सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा
Image

सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में शनिवार को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू हुआ। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) के स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन एवं ‘Advancements for Next Generation Agriculture (ANGA-2026)’ राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार में पहली बार आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश के 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों सहित 250 से अधिक कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, नीति-निर्माता, अधिकारी, उद्योग प्रतिनिधि और कृषि स्टार्टअप उद्यमी शामिल हुए। सम्मेलन 29 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह और विशिष्ट अतिथि बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री रामचन्द्र प्रसाद उपस्थित रहे। अतिथियों ने विश्वविद्यालय परिसर में IAUA के स्वर्ण जयंती स्मारक का अनावरण किया।

इसके बाद स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित फिल्म ‘सफरनामा’ भी प्रदर्शित की गई। अपने संबोधन में गिरिराज सिंह ने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे देशों पर निर्भर रहने वाले भारत का विश्व के प्रमुख निर्यातक देशों में शामिल होना कृषि विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिकों के योगदान का परिणाम है। कृषि वैज्ञानिक आधुनिक भारत के ऋषि-मुनि और देश की प्रगति के अग्रदूत हैं।IAUA अध्यक्ष एवं बीएयू के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने विकसित भारत-2047 और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य हासिल करने के लिए कृषि विश्वविद्यालयों के बीच शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। ICAR के उप महानिदेशक डॉ. यसपाल मलिक ने विश्वविद्यालय के समेकित कृषि प्रणाली मॉडल की सराहना की।

मंत्री रामचन्द्र प्रसाद ने पर्यावरण संरक्षण के साथ किसानों की आर्थिक उन्नति सुनिश्चित करने वाली कृषि व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता बताई। सम्मेलन में कृषि विद्यार्थियों को उद्योग एवं स्टार्टअप से जोड़ने वाली ASSSIST परियोजना का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय के विकसित पोषक तत्वों से भरपूर तेल ‘सुगंधा’ सहित छह महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं प्रकाशनों का विमोचन हुआ। इनमें सम्मेलन स्मारिका, ‘सर्वोत्तम कार्यप्रणाली’, ‘कृषि समस्या-समाधान कोश’, ‘किसानों की ई-निर्देशिका’ और ‘फार्मर्स कनेक्ट-7 संकल्प पुस्तिका’ शामिल हैं। देशभर से चयनित छह शोधार्थियों को IAUA-2025 बेस्ट पीएचडी थीसिस अवॉर्ड प्रदान किया गया। इनमें इरतीफा लतीफ, सुधीर एस., अभिजीत मलिक, मनोजित चौधरी, शुभांगी रथ और नायला मजीद शामिल हैं। 1967 में स्थापित IAUA के वर्तमान में 74 सदस्य संस्थान हैं। बीएयू ने मखाना, नीरा, सिंदूर, मिलेट्स, औषधीय पौधों और जलवायु अनुकूल खेती में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय ने 345 मखाना जर्मप्लाज्म संरक्षित किए हैं और ‘सबौर मखाना-1’ विकसित किया है। यहां 25 से अधिक उन्नत प्रयोगशालाएं भी कार्यरत हैं। सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण ‘सबौर घोषणा-पत्र’ होगा। इसके माध्यम से कृषि शिक्षा, आधुनिक तकनीक, किसानों की आय, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कृषि उद्यमिता को लेकर देश के कृषि विश्वविद्यालयों की साझा कार्ययोजना सामने आएगी। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

Releated Posts

चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिस घर में चंद दिनों बाद शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां…

चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top