📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला ⚡बक्सर के साहित्यिक सितारों का राष्ट्रीय मंच पर धूम: दो दिग्गज साहित्यकारों को मिलेगा प्रतिष्ठित सम्मान , प्रो. अरुण मोहन भारवि और डॉ. वैरागी प्रभाष चतुर्वेदी का चयन, दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के दौरान किया जाएगा सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर उठी आवाज का असर: डुमरांव की जर्जर सड़कों की मरम्मत का SDM ने दिया आदेश, गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भी मिला भरोसा
  • Home
  • कृषि
  • कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता
Image

कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) देश की कृषि व्यवस्था को आधुनिक, तकनीक आधारित और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आयोजित भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) के 50वें स्वर्ण जयंती सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन ANGA-2026 के दूसरे दिन कृषि के भविष्य को लेकर व्यापक मंथन हुआ। देशभर से जुटे कृषि वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, नीति-निर्माताओं और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने कृषि शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने पर जोर दिया।कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार कृषि और ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की आय और आजीविका में सुधार, कृषि आधारभूत संरचनाओं का विस्तार, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालयों और वैज्ञानिक संस्थानों के सहयोग से खेती में नई क्रांति लाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में व्यापक बदलाव संभव है।स्वागत संबोधन में बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने अतिथियों और देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में कृषि क्षेत्र के सामने जलवायु परिवर्तन, उत्पादन लागत और तकनीकी चुनौतियां बढ़ रही हैं।

इनसे निपटने के लिए डिजिटल कृषि, बहुविषयक अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और किसानों तक शोध के परिणाम पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से किसान केंद्रित अनुसंधान, नई तकनीकों के प्रसार और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गति देने की प्रतिबद्धता जताई।सम्मेलन की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा) डॉ. वाईएस मलिक ने की। मौके पर केवी अय्यर, डॉ. केडी कोकाटे समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विचार-विमर्श के दौरान वक्ताओं ने कहा कि कृषि शिक्षा, अनुसंधान, प्रसार सेवाओं और सरकारी नीतियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की मांग है। तकनीकी प्रगति और संस्थागत सहयोग से भारतीय कृषि को अधिक उत्पादक, टिकाऊ तथा जलवायु अनुकूल बनाया जा सकता है।

वक्ताओं ने भविष्य की चुनौतियों से मुकाबले के लिए नई पीढ़ी के कुशल कृषि पेशेवर तैयार करने पर भी बल दिया। ANGA-2026 के आयोजन सचिव डॉ. अंशुमन कोहली ने कार्यक्रम का संचालन किया और आयोजन में सहयोग देने वाले संस्थानों एवं प्रतिनिधियों के प्रति आभार जताया। IAUA, नई दिल्ली और बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन ने विकसित भारत @2047 के लक्ष्य के अनुरूप कृषि विकास की नई संभावनाओं पर विचार करने का अवसर दिया। सम्मेलन में यह संदेश उभरा कि किसानों की भागीदारी, वैज्ञानिक अनुसंधान और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही देश की कृषि को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकता है।

Releated Posts

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में रविवार को हिंसा और मारपीट की तीन अलग-अलग…

चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पटना, 29 नवंबर (पटना डेस्क) सुपौल मंडल कारा में बंद गांजा तस्करी के आरोपित एक अधेड़ कैदी की…

चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिस घर में चंद दिनों बाद शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां…

सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में शनिवार को कृषि शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार का राष्ट्रीय…

चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला

समस्तीपुर, 29 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडलीय अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता अब अपने निर्णायक मोड़ पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top