• Home
  • मुख्य समाचार
  • दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन
Image

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर कथित सामंती व पुलिसिया दमन के विरोध में भाकपा माले के कार्यकर्ता गुरुवार को डुमरांव की सड़कों पर उतरे। माले कार्यालय से निकला प्रतिरोध मार्च मेन रोड होते हुए नया थाना पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने सभा कर विरोध जताया और पुतला दहन किया। सभा का संचालन खेग्रामस के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने किया, जबकि अध्यक्षता नगर सचिव कृष्णा राम ने की। सभा को जिला सचिव नवीन कुमार और ललन राम ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार के शासन में राज्य के कई हिस्सों में कमजोर वर्गों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।वक्ताओं ने पटना के बेहरावा में दो दलितों की डुबोकर हत्या, 32 महिलाओं को जेल भेजे जाने तथा बेतिया सदर अंचल के औरहिया निवासी दिलशाद अंसारी की कथित पुलिस हिरासत में मौत का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में दलितों, महादलितों और मुस्लिमों को कथित सामंती व पुलिसिया दमन का सामना करना पड़ रहा है।

माले नेताओं ने बेहरावा की 32 महिलाओं को तत्काल जेल से रिहा करने तथा दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत में कथित मौत के मामले में शामिल सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रतिरोध मार्च व सभा में धर्मेन्द्र सिंह, जाबिर कुरैशी, युवा नेता शैलेन्द्र पासवान, बाबूलाल राम, अनिल राय, धनई राम, सर्वेश पाण्डेय, पूजा कुमारी, ऊषा देवी, पूनम देवी, भगवान दास, सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में माले नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top