• Home
  • मुख्य समाचार
  • रेलवे परिसरों में कचरे की मनमानी पर लगेगी लगाम: दानापुर मंडल में शुरू हुआ विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर भी नजर
Image

रेलवे परिसरों में कचरे की मनमानी पर लगेगी लगाम: दानापुर मंडल में शुरू हुआ विशेष अभियान, नियम तोड़ने वालों पर भी नजर

पटना, 11 अक्टूबर (विक्रांत) स्वच्छता पखवाड़ा एवं विशेष अभियान 6.0 के तहत पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 1 से 15 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा तथा 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान 6.0 के दौरान रेलवे परिसरों को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। अभियान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के प्रति कर्मचारियों और संबंधित हितधारकों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में निकलने वाले कचरे का उचित पृथक्करण, संग्रहण और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार निस्तारण सुनिश्चित करना है। इसके लिए रेलवे कर्मचारियों के साथ ऑनबोर्ड हाउसकीपिंग सर्विस (ओबीएचएस) कर्मियों, पैंट्री एवं खानपान कर्मचारियों, स्टेशन विक्रेताओं और ठेकेदारों को भी जागरूक किया जा रहा है।अभियान के दौरान जागरूकता सत्र और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रमुख प्रावधानों, कचरे को अलग-अलग रखने की अनिवार्यता, थोक कचरा उत्पादकों की जिम्मेदारियों तथा नियमों के उल्लंघन पर लागू प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

कर्मचारियों और विक्रेताओं से स्वच्छता मानकों का पालन करने की अपील भी की जा रही है।स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और कार्यालयों में सरल भाषा में जागरूकता पोस्टर तथा सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) सामग्री लगाई जा रही है। इनके माध्यम से गीले, सूखे, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रखने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत निस्तारण के लिए प्रेरित किया जा रहा है।इसके अलावा कर्मचारियों एवं विक्रेताओं के बीच जागरूकता प्रतिज्ञा और संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।

रेलवे का मानना है कि सामूहिक भागीदारी से न केवल परिसर स्वच्छ रहेंगे, बल्कि पर्यावरण प्रदूषण पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। दानापुर मंडल की यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ और पर्यावरण अनुकूल रेलवे परिसर तैयार करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top