• Home
  • स्थानीय समाचार
  • साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार
Image

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के निधन पर बुधवार देर शाम स्थानीय तिरहुत एकेडमी के सभागार में भावभीनी शोकसभा आयोजित की गई। शहर के साहित्यकारों, शिक्षाविदों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को समस्तीपुर के साहित्यिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।शोकसभा की अध्यक्षता तिरहुत एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार साह ने की, जबकि संचालन कवि आचार्य परमानंद प्रभाकर ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. तरुण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने से हुई।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत साहित्यकार की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ ने हिन्दी और मैथिली साहित्य को अपनी लेखनी से समृद्ध किया। उनकी रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन से जो साहित्यिक शून्य पैदा हुआ है, उसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

शोकसभा में हरिनंदन साह, हरिनारायण सिंह ‘हरि’, नरेन्द्र कुमार सिंह ‘त्यागी’, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, आचार्य परमानंद प्रभाकर, रामाश्रय प्रसाद सिन्हा, राजकुमार चौधरी, प्रो. जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. रामसूरत दास, विपिन कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण बिहारी लाल, देवनारायण अंशुमाली, अमरेंद्र कर्ण, नीतीश कुमार सहित अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. तरुण का साहित्यिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

ByByअशोक अश्क जुलाई 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top