• Home
  • स्थानीय समाचार
  • राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह
Image

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज, विद्यापतिनगर का शुक्रवार को एसडीओ किशन कुमार ने औचक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं एवं संचालित कार्यों का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. महताब अंसारी, मुखिया विवेकानंद सिंह एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. (प्रो.) अजय कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने कॉलेज प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश और सुझाव दिए, ताकि शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था और बेहतर हो सके। इसके बाद उन्होंने प्रभारी प्राचार्य डॉ. (प्रो.) अजय कुमार के साथ संयुक्त रूप से नव नामांकित छात्रों को नामांकन रसीदें वितरित की।

इस अवसर पर छात्रों का महाविद्यालय परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने, अनुशासन बनाए रखने तथा उच्च शिक्षा के माध्यम से अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।:::

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top