• Home
  • स्थानीय समाचार
  • मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा
Image

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम विवाह का वीडियो और फिर आधी रात पुलिस की कार्रवाई। महज 24 घंटे के भीतर घटनाओं ने ऐसा यू-टर्न लिया कि पूरा इलाका हैरान रह गया। जिस छात्रा को मृत मानकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए थे, वह सोमवार को प्रेमी के साथ सकुशल बरामद हो गई। मामले की शुरुआत 21 जून को छात्रा के लापता होने से हुई थी। इसी बीच बेगूसराय जिले के गढ़पुरा थाना क्षेत्र से एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ। रविवार देर रात छात्रा के भाई अर्जुन चौधरी ने शव की पहचान अपनी बहन के रूप में की। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

लेकिन सोमवार सुबह घटनाक्रम ने अप्रत्याशित मोड़ ले लिया। सोशल मीडिया पर छात्रा और एक युवक के प्रेम विवाह का वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके कुछ ही देर बाद छात्रा का एक और वीडियो सामने आया, जिसमें उसने स्पष्ट कहा, “मैं जिंदा हूं।” इस वीडियो ने पूरे मामले को नई दिशा दे दी। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विद्यापतिनगर थाना पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी शुरू की। देर रात छात्रा को उसके प्रेमी के साथ सकुशल बरामद कर लिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि छात्रा से पूछताछ की जा रही है। उसका चिकित्सीय परीक्षण कराने के लिए समस्तीपुर भेजा गया है।

उसके बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र में मिले अज्ञात युवती के शव की वास्तविक पहचान को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। पूरे घटनाक्रम ने जिले में सनसनी फैला दी है। रविवार रात जिस घर में बेटी की मौत का मातम पसरा था, वहीं सोमवार को उसके जीवित मिलने की खबर ने सभी को राहत के साथ हैरानी में डाल दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि छात्रा स्वेच्छा से गई थी या उसके लापता होने के पीछे कोई अन्य वजह थी।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

ByByअशोक अश्क जुलाई 18, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top