• Home
  • Uncategorized
  • 1274 करोड़ की बिजली क्रांति! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेगा उद्घाटन-शिलान्यास, ढाई लाख घरों में पहुंची सौर ऊर्जा
Image

1274 करोड़ की बिजली क्रांति! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेगा उद्घाटन-शिलान्यास, ढाई लाख घरों में पहुंची सौर ऊर्जा

समस्तीपुर, 14 जून (हर्षिता “अश्क”) बिहार में बिजली व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की विभिन्न विद्युत अवसंरचना विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यभर में लगभग 1274.03 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विद्युत परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 1269.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी विद्युत योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि करीब 4.77 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से बिजली वितरण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा आधुनिक ग्राहक सेवा सुविधाओं का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना रही। योजना के तहत बिहार के लगभग ढाई लाख परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इससे न केवल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिला है, बल्कि हजारों परिवारों के बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद कर योजना के प्रभाव की जानकारी ली।

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आर्थिक और सामाजिक लाभों का अनुभव साझा किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाएं बिहार की ऊर्जा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे ले जाएगी।समस्तीपुर एनआईसी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विधायक महेश्वर हजारी, विधायक अश्वमेघ देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

मुसहरी पर बुलडोजर के खिलाफ गरजा आक्रोश, 3 सितंबर को एसडीओ कार्यालय घेरने की तैयारी

समस्तीपुर, 02 सितम्बर (मोहम्मद जमशेद) मुसहर एवं अन्य दलित-गरीब बस्तियों पर बुलडोजर चलाने के विरोध तथा गरीब परिवारों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 2, 2026

PK का शिक्षा मंत्री पर तंज, बोले- तेजस्वी को 10वीं पास करने की सलाह है तो अगली कैबिनेट में CM को भी दें सुझाव

पटना, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) छात्रों के प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के बयान को लेकर…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top