📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान ⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक
  • Home
  • Uncategorized
  • 1274 करोड़ की बिजली क्रांति! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेगा उद्घाटन-शिलान्यास, ढाई लाख घरों में पहुंची सौर ऊर्जा
Image

1274 करोड़ की बिजली क्रांति! मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मेगा उद्घाटन-शिलान्यास, ढाई लाख घरों में पहुंची सौर ऊर्जा

समस्तीपुर, 14 जून (हर्षिता “अश्क”) बिहार में बिजली व्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) की विभिन्न विद्युत अवसंरचना विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यभर में लगभग 1274.03 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित विद्युत परियोजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 1269.26 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुकी विद्युत योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि करीब 4.77 करोड़ रुपये की नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।

इन परियोजनाओं के माध्यम से बिजली वितरण तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने, उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति उपलब्ध कराने तथा आधुनिक ग्राहक सेवा सुविधाओं का विस्तार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना रही। योजना के तहत बिहार के लगभग ढाई लाख परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ा गया है। इससे न केवल स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिला है, बल्कि हजारों परिवारों के बिजली खर्च में भी उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के लाभुकों से सीधा संवाद कर योजना के प्रभाव की जानकारी ली।

लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आर्थिक और सामाजिक लाभों का अनुभव साझा किया।अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, विश्वसनीय और निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नई परियोजनाएं बिहार की ऊर्जा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ती भागीदारी राज्य को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे ले जाएगी।समस्तीपुर एनआईसी स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में विधायक महेश्वर हजारी, विधायक अश्वमेघ देवी, विधान पार्षद डॉ. तरुण कुमार, उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिलाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, विद्युत अधीक्षण अभियंता कुमार गौरव, कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Releated Posts

बक्सर में सरकारी भवनों की बदलेगी सूरत, स्कूल से अस्पताल और छात्रावास तक चलेगा कायाकल्प अभियान

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) जिले में सरकारी संस्थानों की बदहाल तस्वीर बदलने और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं…

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top