📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस
Image

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना देखने वाले सैकड़ों युवाओं के अरमानों पर आर्थिक संकट ने पानी फेर दिया है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत स्थापित 315 उद्योग-धंधे बंद हो चुके हैं। कारोबार ठप होने से कई उद्यमी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। हालात यह हैं कि 254 लाभुक योजना के तहत मिली ऋण राशि वापस करने में असमर्थ हैं। अब उद्योग विभाग ने बकाया वसूली के लिए नोटिस भेजना शुरू कर दिया है।वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत जिले में 51 ट्रेड में कुल 1078 लाभुकों का चयन किया गया था। सरकार का उद्देश्य युवाओं को आर्थिक सहायता देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और छोटे उद्योगों के माध्यम से रोजगार पैदा करना था।

शुरुआती दौर में कई उद्यमियों ने मशीनें खरीदीं और उत्पादन भी शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे उनकी इकाइयों पर ताले लटकने लगे। कारोबार बंद होने के पीछे बाजार में मांग की कमी, कच्चे माल की उपलब्धता में परेशानी और संचालन के लिए अतिरिक्त पूंजी नहीं मिलना प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। नतीजतन कई उद्यमी कारोबार को आगे बढ़ाने के बजाय घाटे में डूबते चले गए। योजना के तहत चार-चार किस्तों में सहायता राशि जारी होने के बावजूद 254 लाभुक ऋण की राशि वापस नहीं कर सके हैं। इनमें कई ऐसे उद्यमी हैं, जिनकी इकाइयां पूरी तरह बंद हो चुकी हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे लाभुकों के सामने एक तरफ परिवार चलाने की चुनौती है तो दूसरी तरफ विभाग की ऋण वसूली का दबाव बढ़ गया है। लाभुकों के चयन में वर्ष 2021 सबसे आगे रहा।

इस दौरान 361 लोगों को योजना का लाभ मिला। वहीं 2018 में 77, 2020 में 74, 2022 में 128, 2023 में 180 और 2024 में 258 लाभुक चुने गए। यह स्थिति बताती है कि सिर्फ आर्थिक सहायता देना पर्याप्त नहीं है। उद्योगों को टिकाऊ बनाने के लिए बाजार, तकनीकी प्रशिक्षण, कच्चा माल और नियमित मार्गदर्शन भी जरूरी है।

Releated Posts

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top