📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
Image

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘बक्सर बीट्स’ कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को जिला पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बीएससी कृषि ऑनर्स के छात्र-छात्राओं को अधिकारियों ने जीवन में सफलता, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी श्रीमती शहिला ने युवाओं को नशे से पूरी तरह दूर रहने की नसीहत दी।

उन्होंने कहा कि युवा देश और समाज का भविष्य हैं। उनकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में होना चाहिए। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को बर्बाद करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

वहीं, उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना और उसके अनुरूप निरंतर मेहनत करना जरूरी है। नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच से कठिन से कठिन मंजिल हासिल की जा सकती है।महाविद्यालय के सह अधिष्ठाता-सह-प्राचार्य डॉ. पारस नाथ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान सहायक प्राध्यापक डॉ. गरिमा सिंह और डॉ. जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशासनिक अधिकारियों के विचारों को करीब से समझने तथा शिक्षा, खेल, नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के महत्व को जानने का अवसर मिला। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसी गतिविधियों का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर जिम्मेदार, जागरूक और सकारात्मक सोच वाला नागरिक बनाना है।

Releated Posts

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top