📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ ⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी
Image

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार को जागरूकता का बड़ा अभियान चलाया गया। प्रथम अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन और प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता रैली एवं रथ यात्रा निकाली गई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली और रथ यात्रा को रवाना किया। इस अभियान में करीब 500 छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने भाग लेकर बाल विवाह के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, महिलाओं और अन्य प्रतिभागियों को बाल विवाह की रोकथाम तथा इसके पूर्ण उन्मूलन की सामूहिक शपथ दिलाई।

उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए आगे आने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी उठाने का संदेश दिया। रैली एवं रथ यात्रा के माध्यम से लोगों को बाल विवाह, कम उम्र में शादी और जबरन विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। अभियान में बालिकाओं की शिक्षा, बच्चों के अधिकार, स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। आयोजकों ने लोगों से अपील की कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर उसका विरोध करें और इसे रोकने के लिए सामूहिक पहल करें।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस), अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर, एडीसीपी, जिला परियोजना प्रबंधक (डब्ल्यूसीडीसी), बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।अभियान में प्रयास संस्था की जिला समन्वयक नीतू जोसफ और संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजकों ने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इस अभियान का लक्ष्य जनभागीदारी के जरिए बाल विवाह मुक्त समस्तीपुर और बाल विवाह मुक्त समाज का निर्माण करना है।

Releated Posts

बाल विवाह के खिलाफ महिला कॉलेज की छात्राओं ने भरी हुंकार, थानाध्यक्ष ने दिलाई कुप्रथा मिटाने की शपथ

बक्सर, 27 नवंबर (विक्रांत) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ अब बेटियां भी खुलकर आवाज बुलंद करने…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top