• Home
  • स्थानीय समाचार
  • 4 करोड़ लौटाओ, फर्जी चुनाव रोको: पैक्स घोटाले पर भड़के किसान, प्रखंड कार्यालय पर माले का जोरदार प्रदर्शन
Image

4 करोड़ लौटाओ, फर्जी चुनाव रोको: पैक्स घोटाले पर भड़के किसान, प्रखंड कार्यालय पर माले का जोरदार प्रदर्शन

समस्तीपुर, 19 मई (मोहम्मद जमशेद) जिले के ताजपुर प्रखंड स्थित माधोपुर दिघरूआ पैक्स में कथित करोड़ों रुपये के गबन और बिना ऑडिट चुनाव कराने के विरोध में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। भाकपा माले एवं पैक्स बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसानों और कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय पर जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने 4 करोड़ रुपये जमाकर्ताओं को वापस करने, मृतकों के नाम मतदाता सूची से हटाने तथा आमसभा से जुड़े 450 मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने की मांग उठाई।

धरना की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता मो. तौफिक आलम ने की, जबकि संचालन भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।धरना को संबोधित करते हुए मो. तौफिक आलम ने आरोप लगाया कि पैक्स में करोड़ों रुपये के गबन के बावजूद अब तक दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जमाकर्ताओं का पैसा लौटाया जाए, दोषियों पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा जाए और मतदाता सूची में गड़बड़ी को तुरंत ठीक किया जाए।

भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि नियमों की अनदेखी कर बिना ऑडिट चुनाव कराने की साजिश चल रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना में भाकपा माले के कई नेताओं और बड़ी संख्या में पीड़ित किसान शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सात सूत्री मांग पत्र बीडीओ रवि भूषण को सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पूरे प्रखंड परिसर में नारेबाजी होती रही और प्रशासन के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Releated Posts

मां दुर्गा मंदिर में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय स्थित प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने बड़ी चोरी…

सरकारी लाल स्याही ने मार दिया जिंदा इंसान, तीन साल से दफ्तरों में भटक रहा रामजी सिंह

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) मोरवा प्रखंड में सरकारी सिस्टम की बड़ी लापरवाही ने एक जिंदा इंसान की…

उजियारपुर में हाफ एनकाउंटर से मचा हड़कंप, पुलिस पर फायरिंग के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली

“समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) “जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में चर्चित हाफ एनकाउंटर मामले में पुलिस ने…

महराजी चौर बना मौत का कुंड, स्नान करने गई दो सगी बहनों की डूबकर दर्दनाक मौत

समस्तीपुर, 22 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपट्टी पंचायत के शादीपुर बथनाहा गांव में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top