• Home
  • स्थानीय समाचार
  • लुधियाना कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत: घर का इकलौता सहारा था, परिवार में मचा कोहराम
Image

लुधियाना कमाने जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत: घर का इकलौता सहारा था, परिवार में मचा कोहराम

समस्तीपुर, 19 मई ( हर्षिता “अश्क”) दलसिंहसराय के हरिशंकरपुर वार्ड संख्या-9 में उस वक्त मातम छा गया जब रोजी-रोटी के लिए लुधियाना जा रहे 24 वर्षीय युवक रंजन राय की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसा गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र के पश्चिमी ढाला गढ़वा के पास हुआ। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रंजन राय, महेश राय का पुत्र था और परिवार का सबसे बड़ा बेटा था।

बताया गया कि वह लुधियाना में बिजली मिस्त्री का काम करता था और उसी की कमाई से पूरे घर का खर्च चलता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था और रविवार को दोबारा काम पर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। लेकिन रास्ते में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार रंजन की शादी महज एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी मौत से पत्नी और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोमवार को शव लाने के लिए परिवार के पुरुष सदस्य गोरखपुर रवाना हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि पांच वर्ष पहले रंजन के पिता की भी घर की छत से गिरने से मौत हो गई थी। अब बेटे की असमय मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। इलाके में हर आंख नम है और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top