• Home
  • स्थानीय समाचार
  • दिनदहाड़े SBI CSP में धावा: हथियारबंद बदमाश 5 लाख लूटकर फरार, इलाके में दहशत
Image

दिनदहाड़े SBI CSP में धावा: हथियारबंद बदमाश 5 लाख लूटकर फरार, इलाके में दहशत

समस्तीपुर, 18 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एसबीआई सीएसपी केंद्र में घुसकर करीब पांच लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, रायपुर बुजुर्ग स्थित एसबीआई सीएसपी केंद्र पर दो बाइक से चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। सभी अपराधी हथियारों से लैस थे।

इनमें से तीन बदमाश सीएसपी केंद्र के अंदर घुस गए, जबकि एक बाहर खड़ा होकर निगरानी करता रहा। अंदर घुसे बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर संचालक और वहां मौजूद ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने काउंटर से करीब पांच लाख रुपये नगद लूट लिए।

घटना के समय केंद्र पर कई महिला और पुरुष ग्राहक मौजूद थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों और ग्राहकों ने उनका पीछा कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन बदमाश तेजी से भाग निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही सरायरंजन थाना पुलिस और सदर एसडीपीओ-वन संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में छापेमारी और संदिग्धों की तलाश जारी है। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top