• Home
  • स्थानीय समाचार
  • ताजपुर में दिनदहाड़े गैरेज संचालक की गोली मारकर हत्या, गांधी चौक पर मचा हड़कंप
Image

ताजपुर में दिनदहाड़े गैरेज संचालक की गोली मारकर हत्या, गांधी चौक पर मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 15 मई (हर्षिता “अश्क”) जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र स्थित गांधी चौक पर अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक की पहचान मोतीपुर गांव निवासी संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो स्थानीय स्तर पर गैरेज का संचालन करता था। बताया जा रहा है कि संजीव कुमार अपने गैरेज पर मौजूद था।

इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और सामने से उसे गोली मार दी। गोली लगते ही संजीव अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही ताजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे, जहां संजीव का शव पड़ा था।

घटना के बाद अस्पताल और गांधी चौक स्थित गैरेज पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top