• Home
  • मुख्य समाचार
  • दिल्ली में बड़ा बदलाव! हफ्ते में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’, पेट्रोल कटौती और नो-व्हीकल डे लागू करने की तैयारी
Image

दिल्ली में बड़ा बदलाव! हफ्ते में दो दिन ‘वर्क फ्रॉम होम’, पेट्रोल कटौती और नो-व्हीकल डे लागू करने की तैयारी

दिल्ली, 14 मई (अशोक “अश्क”) प्रधानमंत्री की अपील के बाद राजधानी दिल्ली में ईंधन बचत और अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाए रखने के लिए सरकार ने बड़ा एक्शन प्लान तैयार किया है। इस नई रणनीति के तहत सरकारी दफ्तरों में हर सप्ताह दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। साथ ही निजी कंपनियों और कॉरपोरेट दफ्तरों को भी इसी मॉडल को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सरकार ने मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में कटौती करने का फैसला लिया है। अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल कोटे में भी 20 प्रतिशत तक कमी की जाएगी।

अब तक हर महीने 200 से 250 लीटर ईंधन पाने वाले अधिकारियों को सीमित मात्रा में तेल मिलेगा। माना जा रहा है कि इससे सरकारी खर्च में बड़ी बचत होगी। योजना के तहत सप्ताह में एक दिन ‘नो-व्हीकल डे’ मनाने का प्रस्ताव रखा गया है, ताकि निजी वाहनों के उपयोग को कम किया जा सके। इसके अलावा जो अधिकारी वाहन भत्ता मिलने के बावजूद मेट्रो, बस या अन्य सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करेंगे, उन्हें 10 प्रतिशत तक अतिरिक्त इंक्रीमेंट देने की तैयारी है। सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी फोकस कर रही है।

बसों के रूट और समय में बदलाव कर यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की योजना बनाई गई है। साथ ही 50 प्रतिशत सरकारी बैठकों को वर्चुअल मोड में आयोजित करने पर जोर दिया जाएगा। सरकार ने अदालतों से भी अधिकतर मामलों की सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से करने की अपील की है। सोमवार को अधिक से अधिक लोगों को मेट्रो से सफर करने के लिए जागरूक किया जाएगा। अगले तीन महीनों तक बड़े आयोजनों को सीमित रखने की भी तैयारी है। सरकार का दावा है कि इन कदमों से ईंधन की खपत घटेगी, ट्रैफिक दबाव कम होगा और आर्थिक संतुलन बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top