📅 रविवार, 29 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बहेड़ी में शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान: 20 करोड़ से बनेगा विज्ञान संकाय का भव्य भवन, विधायक विनय चौधरी और एलएनएमयू कुलपति ने संयुक्त रूप से रखी आधारशिला ⚡दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प ⚡दो मासूमों की संदिग्ध मौत से उबाल: इंसाफ की मांग पर सड़कों पर उतरे लोग, डुमरांव के पूर्व विधायक ने उठाई उच्चस्तरीय जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की आवाज ⚡छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा ⚡कृषि के भविष्य पर मंथन: बिहार से देशभर के कुलपतियों ने बनाई विकसित भारत की कृषि रणनीति, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने किसानों की खुशहाली को बताया सरकार की प्राथमिकता ⚡औरंगाबाद में अपराध का तांडव: तीन अलग-अलग वारदातों में छह घायल, एक की हालत गंभीर ⚡चार साल से जेल में बंद गांजा तस्करी के आरोपित की मौत, डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम ⚡चार दिन बाद बजने वाली थी शादी की शहनाई: ट्रेन हादसे ने छीन ली जिंदगी, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम ⚡सबौर में देशभर के कृषि दिग्गजों का महाकुंभ: 30 से अधिक विश्वविद्यालयों के कुलपति जुटे, सबौर घोषणा-पत्र से तय होगी खेती की नई दिशा ⚡चार और सात रन से मिली जीत ने बढ़ाया रोमांच: अंडर-14 क्रिकेट के फाइनल में पटना-मगध की भिड़ंत तय, आज होगा खिताबी मुकाबला
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 30 हजार करोड़ की जंग पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कपूर परिवार के हाईप्रोफाइल विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ बने मध्यस्थ
Image

30 हजार करोड़ की जंग पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कपूर परिवार के हाईप्रोफाइल विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ बने मध्यस्थ

नई दिल्ली, 07 मई (अशोक “अश्क”) देश के चर्चित कारोबारी परिवारों में शामिल कपूर परिवार का 30 हजार करोड़ रुपये का संपत्ति विवाद अब अदालत की खुली बहस से निकलकर मध्यस्थता की चौखट पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 80 वर्षीय मां रानी कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के बीच चल रहे हाईप्रोफाइल विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यह पारिवारिक मामला है और इसे सार्वजनिक बयानबाजी का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पक्ष मीडिया या सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर बयान नहीं देगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मध्यस्थता केवल परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगी और सभी पक्षों को खुले मन से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि 80 वर्ष की उम्र में लंबी कानूनी लड़ाई उचित नहीं है और परिवार को सौहार्दपूर्ण रास्ता अपनाना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी ने सुनवाई के दौरान भावुक माहौल पैदा कर दिया। पीठ ने कहा, “आप सब क्यों लड़ रहे हैं? यह आपके मुवक्किल की लड़ने की उम्र नहीं है। एक बार में शुरू से अंत तक मध्यस्थता के लिए जाइए, नहीं तो सब व्यर्थ हो जाएगा।” गौरतलब है कि 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर प्रिया सचदेव कपूर समेत 22 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया था।

उसी दौरान अदालत ने संकेत दे दिया था कि इतने बड़े पारिवारिक संपत्ति विवाद में मध्यस्थता सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जस्टिस चंद्रचूड़ की मध्यस्थता में कपूर परिवार की यह बहुचर्चित जंग शांत होगी या फिर मामला दोबारा अदालत की सख्त सुनवाई तक पहुंचेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यदि मध्यस्थता असफल रही तो मामले की मेरिट पर विस्तृत सुनवाई की जाएगी।

Releated Posts

दादाजी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत, पिता नीतीश कुमार के साथ प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

नालंदा, 29 नवंबर (अविनाश पांडेय) स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे। यहां…

छठ पर रेलवे का जबरदस्त इंतजाम: दानापुर मंडल में 34.46 लाख यात्रियों की आवाजाही, 277 स्पेशल ट्रेनें और 700 जवानों ने संभाला मोर्चा

बक्सर, 29 नवंबर (विक्रांत) छठ महापर्व के दौरान उमड़ी यात्रियों की भारी भीड़ के बीच पूर्व मध्य रेल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top