• Home
  • राष्ट्रीय
  • 30 हजार करोड़ की जंग पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कपूर परिवार के हाईप्रोफाइल विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ बने मध्यस्थ
Image

30 हजार करोड़ की जंग पर सुप्रीम कोर्ट का ब्रेक, कपूर परिवार के हाईप्रोफाइल विवाद में जस्टिस चंद्रचूड़ बने मध्यस्थ

नई दिल्ली, 07 मई (अशोक “अश्क”) देश के चर्चित कारोबारी परिवारों में शामिल कपूर परिवार का 30 हजार करोड़ रुपये का संपत्ति विवाद अब अदालत की खुली बहस से निकलकर मध्यस्थता की चौखट पर पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की 80 वर्षीय मां रानी कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर के बीच चल रहे हाईप्रोफाइल विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस विजय बिश्नोई की पीठ ने सुनवाई के दौरान सभी पक्षों को सख्त संदेश देते हुए कहा कि यह पारिवारिक मामला है और इसे सार्वजनिक बयानबाजी का अखाड़ा नहीं बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया कि कोई भी पक्ष मीडिया या सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर बयान नहीं देगा। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि मध्यस्थता केवल परिवार के सदस्यों तक सीमित रहेगी और सभी पक्षों को खुले मन से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीठ ने यह भी कहा कि 80 वर्ष की उम्र में लंबी कानूनी लड़ाई उचित नहीं है और परिवार को सौहार्दपूर्ण रास्ता अपनाना चाहिए। कोर्ट की टिप्पणी ने सुनवाई के दौरान भावुक माहौल पैदा कर दिया। पीठ ने कहा, “आप सब क्यों लड़ रहे हैं? यह आपके मुवक्किल की लड़ने की उम्र नहीं है। एक बार में शुरू से अंत तक मध्यस्थता के लिए जाइए, नहीं तो सब व्यर्थ हो जाएगा।” गौरतलब है कि 27 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने रानी कपूर की याचिका पर प्रिया सचदेव कपूर समेत 22 अन्य लोगों को नोटिस जारी किया था।

उसी दौरान अदालत ने संकेत दे दिया था कि इतने बड़े पारिवारिक संपत्ति विवाद में मध्यस्थता सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जस्टिस चंद्रचूड़ की मध्यस्थता में कपूर परिवार की यह बहुचर्चित जंग शांत होगी या फिर मामला दोबारा अदालत की सख्त सुनवाई तक पहुंचेगा। सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि यदि मध्यस्थता असफल रही तो मामले की मेरिट पर विस्तृत सुनवाई की जाएगी।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top