• Home
  • करियर
  • BPSC 72वीं परीक्षा का बिगुल: 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी परीक्षा
Image

BPSC 72वीं परीक्षा का बिगुल: 1230 पदों पर भर्ती, 7 मई से आवेदन शुरू, 26 जुलाई को होगी परीक्षा

पटना, 06 मई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन ने एकीकृत 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया की उलटी गिनती शुरू हो गई है। आयोग के अनुसार, इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी, जबकि पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिससे युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का सुनहरा अवसर खुला है।

बीपीएससी की अधिसूचना के मुताबिक, 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 जुलाई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है, जिससे प्रतियोगिता और भी कड़ी होने की संभावना है।आयु-सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क भी सभी वर्गों के लिए अनिवार्य रखा गया है, जिसमें उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से होगी। अभ्यर्थियों को सबसे पहले बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इसके बाद आवश्यक जानकारी भरकर आवेदन शुल्क जमा करना होगा और फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना होगा। इस परीक्षा को बिहार की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिना जाता है, जिसमें हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते हैं। 1230 पदों के लिए होने वाली इस भर्ती में चयन पाने के लिए अभ्यर्थियों को कड़ी मेहनत और रणनीतिक तैयारी करनी होगी। अब जब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है, तो अभ्यर्थियों के बीच उत्साह और प्रतिस्पर्धा दोनों चरम पर पहुंच गए हैं। सभी की नजर अब इस बड़ी परीक्षा पर टिकी है, जो उनके करियर की दिशा तय कर सकती है।

Releated Posts

BPSC 72वीं PT स्थगित, लाखों अभ्यर्थियों को झटका: 25 अक्टूबर की परीक्षा टली, अब नई तारीख का इंतजार

पटन, 13 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता प्रारंभिक परीक्षा को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

BPSC शिक्षकों पर फिर दस्तावेजी जांच की तलवार, प्रमाण-पत्रों के सत्यापन से बढ़ी बेचैनी

पटना, 22 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में बीपीएससी (BPSC) के माध्यम से नियुक्त शिक्षकों की मुश्किलें एक बार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 22, 2026

बक्सर में नौकरी का बड़ा मौका: एक दिन में 100 पदों पर होगा चयन, 25 हजार तक वेतन

बक्सर, 20 सितम्बर (विक्रांत) 22 सितंबर को जिला नियोजनालय में लगेगा जॉब कैंप, महिला टेलीकॉलर समेत कई पदों…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 20, 2026

नौकरी तलाशते युवाओं के लिए सुनहरा मौका: दीघा ITI में 16 सितंबर को रोजगार मेला, 25 कंपनियां देंगी 2000 से ज्यादा नौकरियां

पटना, 15 सितम्बर (अविनाश कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। युवा, रोजगार…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top