• Home
  • करियर
  • नौकरी का धमाका: एक ही हफ्ते में 500 पदों पर भर्ती, ऑन-द-स्पॉट चयन का सुनहरा मौका
Image

नौकरी का धमाका: एक ही हफ्ते में 500 पदों पर भर्ती, ऑन-द-स्पॉट चयन का सुनहरा मौका

पटना, 05 मई (पटना डेस्क) बक्सर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए इस हफ्ते रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला नियोजनालय और आईटीआई डुमरांव द्वारा अलग-अलग तिथियों पर रोजगार शिविर और कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कुल 500 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि कई पदों पर अभ्यर्थियों का चयन मौके पर ही किया जाएगा। जिला नियोजनालय के प्रभारी पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने बताया कि 8 मई को आईटीआई फील्ड स्थित नियोजनालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित होगा। इसमें 200 पदों पर भर्ती की जाएगी और चयनित उम्मीदवारों को 22,080 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के अनपढ़ से लेकर स्नातक तक के अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बावल, रेवाड़ी के सेक्टर-3 में होगी, जहां कंपनी द्वारा आवास और भोजन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिविर में भाग लेने के लिए नियोजनालय में निबंधन अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों ने पंजीकरण नहीं कराया है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।वहीं, 6 मई को आईटीआई डुमरांव में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा, जिसमें 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। प्राचार्य मो. मसूद रशीद के अनुसार, इसमें आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और स्नातक पास अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

चयनित उम्मीदवारों को 21,000 रुपये सीटीसी और 22,500 रुपये इन-हैंड वेतन मिलेगा। कार्यस्थल रंजनगांव, पुणे निर्धारित किया गया है।अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक सभी जरूरी दस्तावेजों—आधार कार्ड, पैन कार्ड, बायोडाटा और फोटो के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई है।लगातार हो रहे इन रोजगार आयोजनों से जिले में उम्मीद की नई किरण जगी है और युवाओं में उत्साह चरम पर है।

Releated Posts

वन विभाग में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, बिहार में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के 16 पदों पर निकली भर्ती

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी…

BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख घोषित: 26 जुलाई को बजेगी सफलता की घंटी, 1000 से अधिक पदों के लिए होगी कड़ी टक्कर

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म करते हुए…

बिहार पुलिस में अफसर बनने का सुनहरा मौका: 150 दरोगा के पदों पर भर्ती शुरू, 9 जुलाई से करें आवेदन

पटना, 08 जुलाई (अविनाश पांडेय) बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) बनने का सपना देख रहे युवाओं…

जेएलएनएमसीएच को एनएमसी का बड़ा तोहफा: अब 150 सीटों पर होगा एमबीबीएस दाखिला, पांच साल का इंतजार खत्म

पटना, 02 जुलाई (पटना डेस्क) डॉक्टर्स डे के अवसर पर भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय (जेएलएनएमसीएच)…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top