• Home
  • राष्ट्रीय
  • नाइपर दौरे पर गए जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान: भारत बनेगा बायोफार्मा का ग्लोबल हब, रिसर्च को मिलेगा बूस्ट
Image

नाइपर दौरे पर गए जेपी नड्डा का बड़ा ऐलान: भारत बनेगा बायोफार्मा का ग्लोबल हब, रिसर्च को मिलेगा बूस्ट

नई दिल्ली, 01मई (सेंट्रल डेस्क) मोहाली स्थित राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाइपर) में शुक्रवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने संस्थान का दौरा कर बड़े संकेत दिए। उनके साथ मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान मंत्री ने उच्चाधिकारियों के साथ अहम बैठक की, जिसमें नाइपर के निदेशक प्रो. दुलाल पांडा ने संस्थान की उपलब्धियों, विजन और भविष्य की रणनीति का विस्तृत खाका पेश किया।

उन्होंने बताया कि नाइपर शोध उत्कृष्टता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश को उच्चस्तरीय पेशेवर उपलब्ध करा रहा है। प्रस्तुति में यह भी सामने आया कि संस्थान बायोफार्मा सेक्टर को मजबूत करने के लिए सेल एवं जीन थेरेपी, बायोलॉजिक्‍स, बायोसिमिलर्स, मेडिकल डिवाइसेज और एआई आधारित फार्माकोइन्फॉर्मेटिक्स जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में काम कर रहा है। साथ ही, दो नए स्नातकोत्तर कार्यक्रम भी शुरू किए गए हैं। मंत्री नड्डा ने भारत को बायोफार्मास्यूटिकल्स के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व दिलाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

उन्होंने एपीआई, सिंथेसिस इंटरमीडिएट्स और बायोलॉजिक्‍स के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए नाइपर को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिया। दौरे के अंत में उन्होंने औषधीय पौधों के गार्डन का उद्घाटन किया और अत्याधुनिक लैब्स का निरीक्षण करते हुए शोधकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर वित्तीय और नीतिगत समर्थन का आश्वासन दिया।

Releated Posts

वोटर बनने के नियमों में बड़ा बदलाव, चुनाव आयोग ने बदला फॉर्म-6 अब मां-बाप की जानकारी भी होगी जरूरी

नई दिल्ली, 12 जुलाई (अशोक “अश्क”) देशभर में मतदाता सूची को अधिक पारदर्शी और सटीक बनाने की दिशा…

NEET पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का बड़ा खुलासा: भरोसे से हुई गद्दारी, कर्तव्य से भटके जिम्मेदार लोग

नई दिल्ली, 23 जून (अशोक “अश्क”) नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक और अन्य अनियमितताओं को लेकर उठे…

10 जनपथ में महामंथन: सोनिया-ममता की बंद कमरे में बैठक से गरमाई सियासत, विपक्षी एकता को नई धार देने की कवायद

नई दिल्ली, 09 जून (सेंट्रल डेस्क) विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में एकजुटता और बेहतर तालमेल पर जोर…

51 हजार युवाओं को मिला सरकारी नौकरी का तोहफा, PM मोदी बोले- विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं देश के युवा

पटना, 24 मई (पटना डेस्क) पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आयोजित 19वें रोजगार मेले में देशभर के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top