• Home
  • स्थानीय समाचार
  • औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, स्वास्थ्य केंद्र से कृषि कार्यालय तक मचा हड़कंप
Image

औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल, स्वास्थ्य केंद्र से कृषि कार्यालय तक मचा हड़कंप

वसमस्तीपुर, 29 अप्रैल (रंजीत कुमार) जिले में प्रशासनिक सख्ती का असर बुधवार को साफ दिखा, जब जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. सुमित सौरभ ने विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्रखंड कृषि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं से लेकर बीज वितरण तक की व्यवस्था की गहन जांच की गई, जिससे कर्मियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. सौरभ ने एईएस (एक्यूट एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम) बीमारी को लेकर तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने जिला पदाधिकारी के निर्देशों के आलोक में दवा, संसाधन और आपात व्यवस्था की स्थिति को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। इसके बाद प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचकर उन्होंने गरमा बीज वितरण की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से पहुंचे दर्जनों किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अपने हाथों से बीज किट वितरित किया। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि गरमा बीज का उठाव हर हाल में दो दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही या देरी करने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सहायक निदेशक (पौधा संरक्षण) राजीव कुमार सहित कई कृषि पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से विभागीय कामकाज में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Releated Posts

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य…

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top