• Home
  • स्थानीय समाचार
  • हरियाणा मजदूर आंदोलन में समस्तीपुर का युवक जेल में, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Image

हरियाणा मजदूर आंदोलन में समस्तीपुर का युवक जेल में, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर, 26 अप्रैल (मोहम्मद जमशेद) हरियाणा के मानेसर-गुरुग्राम में हुए चर्चित मजदूर आंदोलन की गूंज अब समस्तीपुर तक पहुंच गई है। आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए मोहनपुर वार्ड-39 निवासी 23 वर्षीय मजदूर मो० शाहीद के घर पर रविवार को खेग्रामस-माले की टीम पहुंची, जहां परिजनों और ग्रामीणों से मिलकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की गई। टीम ने भरोसा दिलाया कि दिल्ली स्तर पर पहल कर शाहीद को न्याय दिलाया जाएगा। खेग्रामस जिला सचिव जीबछ पासवान के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाकपा माले के जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह और खेग्रामस जिला अध्यक्ष उपेंद्र राय शामिल थे।

उन्होंने बताया कि मानेसर की एक निजी कंपनी में 12 घंटे ओवरटाइम और कम मजदूरी के खिलाफ मजदूरों ने आंदोलन किया था, जिस पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए दर्जनों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें समस्तीपुर का मो० शाहीद भी शामिल है। ग्रामीणों उपेंद्र कुशवाहा, मो० नूर और शाजिया खातून ने बताया कि शाहीद अपनी बड़ी बहन की शादी और घर बनाने के लिए मानेसर कमाने गया था। वह आईएमटी मानेसर स्थित स्पोर्ट्स कंपनी में सिलाई का काम करता था और अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था।इधर, बेटे की गिरफ्तारी से परिवार पर संकट गहरा गया है।

बूढ़ी मां रिजवाना खातून और पिता मो० यूसुफ का रो-रोकर बुरा हाल है। शाहीद की कमाई से ही पूरे परिवार का गुजारा होता था, ऐसे में अब भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। टीम ने परिजनों को कानूनी और आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही शाहीद की रिहाई के बाद उसे सम्मानित करने की घोषणा भी की गई है। संगठन ने जिला प्रशासन और समाज से पीड़ित परिवार की मदद की अपील की है।

Releated Posts

लाइफ सर्टिफिकेट नहीं तो रुकेगी पेंशन: विद्यापतिनगर में सैकड़ों लाभार्थियों का भुगतान ठप, प्रशासन ने जारी की चेतावन

* समस्तीपुर, 12 जून (मोहम्मद जमशेद) विद्यापतिनगर प्रखंड क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े सैकड़ों लाभार्थियों…

रहस्यमय ढंग से लापता हुए युवक को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़क जाम कर ग्रामीणों ने जलाए टायर

समस्तीपुर, 12 जून (मोहम्मद जमशेद) विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत निवासी युवक ईशांत कुमार उर्फ छोटू के…

11 जून को चलेगा बुलडोजर, रोसड़ा में अतिक्रमणकारियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर, 10 जून (हर्षिता “अश्क”) रोसड़ा नगर परिषद क्षेत्र में वर्षों से सड़क और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा…

डायन बताकर महिला को खंभे से बांध बेरहमी से पीटा, अंधविश्वास की शर्मनाक घटना से दहला उजियारपुर

समस्तीपुर, 09 जून (हर्षिता “अश्क”) विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास की जड़ें समाज के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top