• Home
  • राजनीति
  • AAP में बड़ी उठा-पटक: सिसोदिया-केजरीवाल की आपात बैठक, राज्यसभा सांसदों के दल-बदल से मची सियासी हलचल
Image

AAP में बड़ी उठा-पटक: सिसोदिया-केजरीवाल की आपात बैठक, राज्यसभा सांसदों के दल-बदल से मची सियासी हलचल

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (अशोक “अश्क”) देश की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब मनीष सिसोदिया ने देर रात अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी (AAP) में कथित टूट और राज्यसभा सांसदों के दल-बदल के दावों के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से अधिक समय तक गहन चर्चा हुई, जिसमें पार्टी की मौजूदा स्थिति और आगे की रणनीति पर मंथन किया गया।

दरअसल, आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा समेत कई राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के दावे सामने आए। इन घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है और विपक्षी दल भी इस पर नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में पार्टी नेतृत्व ने संभावित नुकसान और इसके राजनीतिक प्रभावों का आकलन किया। साथ ही यह भी तय किया गया कि इस मुद्दे को कानूनी स्तर पर चुनौती दी जाएगी। पार्टी अब राज्यसभा के सभापति को पत्र सौंपने की तैयारी में है, जिसमें दल-बदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, पार्टी के मुख्य सचेतक एनडी गुप्ता द्वारा एक औपचारिक शिकायत भेजी जाएगी, जिसमें संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत अन्य नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग होगी। इससे पहले संजय सिंह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत इन नेताओं को अयोग्य घोषित करने की मांग उठाई जाएगी।बताया जा रहा है कि राघव चड्ढा के नेतृत्व में कई सांसदों ने पार्टी से दूरी बना ली है और बीजेपी में शामिल होने का फैसला किया है। इस घटनाक्रम के पीछे लंबे समय से चल रही आंतरिक खींचतान को कारण माना जा रहा है, जो हाल के हफ्तों में खुलकर सामने आई। इस पूरे घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी के भीतर सियासी संकट को और गहरा कर दिया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि पार्टी इस चुनौती से कैसे निपटती है और आने वाले दिनों में इसका राजनीतिक असर कितना व्यापक होता है।

Releated Posts

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

आरक्षण पर NDA में महाभारत: चिराग ने मांझी-सुमन को घेरा, बोले- बदलाव चाहने वालों को पहले छोड़ना होगा पद

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को लेकर बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन…

ByByअशोक अश्क अगस्त 29, 2026

बिना अनुमति प्रदर्शन पड़ा भारी: पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत 84 पर मुकदमा, संकल्प यात्रा रद्द कर पटना लौटे

पटना, 25 अगस्त (पटना डेस्क) कलेक्ट्रेट परिसर में बिना अनुमति प्रदर्शन और हंगामा करना विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)…

ByByअशोक अश्क अगस्त 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top