• Home
  • मौसम
  • लू से राहत की आहट: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 25 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट
Image

लू से राहत की आहट: बिहार में मौसम का यू-टर्न, 25 अप्रैल से आंधी-बारिश का अलर्ट

पटना, 24 अप्रैल (पटना डेस्क) बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और लू जैसी स्थिति बनी हुई है। लेकिन इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है। पूर्वानुमान के अनुसार 25 अप्रैल से राज्य में मौसम करवट लेने वाला है और अगले 4-5 दिनों तक आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। इसके प्रभाव से उत्तर बिहार में शनिवार से ही तेज हवाओं और बारिश की शुरुआत हो सकती है, जबकि 27 अप्रैल से दक्षिण बिहार भी इसकी चपेट में आ जाएगा।

25 अप्रैल को राज्य में दो तरह का मौसम देखने को मिलेगा। एक ओर सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में हीटवेव का खतरा बरकरार रहेगा।रविवार को मौसम और ज्यादा सक्रिय होने की संभावना है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और पूर्णिया समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 और 28 अप्रैल को पूरे बिहार में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इस दौरान पटना, भागलपुर और गया सहित कई जिलों में तेज हवाएं, बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इस बदलाव से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। शुक्रवार को डेहरी में सबसे ज्यादा 44 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि पटना, नालंदा और छपरा समेत कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार रहा। रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-बारिश के दौरान सतर्क रहें, पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा हीटवेव वाले क्षेत्रों में धूप से बचाव और पर्याप्त पानी का सेवन जरूर करें।

Releated Posts

बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 18 जिलों में येलो अलर्ट, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात का भी खतरा

पटना, 09 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में शुक्रवार को मौसम का मिजाज अचानक बिगड़ने वाला है। राज्य के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में धूप तो सुबह-रात गुलाबी ठंड, 9 अक्टूबर तक बारिश-आंधी का अलर्ट

पटना, 06 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 6, 2026

बिहार में मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम का मिजाज: दिन में तपिश, सुबह-रात गुलाबी ठंड, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना, 05 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 5, 2026

बिहार में बारिश का कहर: 36 घंटे से बरस रहे बादल, समस्तीपुर में 3 छात्राओं की मौत, कोसी के बढ़ते जलस्तर से अलर्ट

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार में पिछले 36 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मौसम का…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top