• Home
  • रेलवे
  • दानापुर में रेलवे का बड़ा तोहफा: वर्ल्ड क्लास ऑडिटोरियम ‘सृजन’ का उद्घाटन, नई सुविधाओं से चमका स्कूल परिसर
Image

दानापुर में रेलवे का बड़ा तोहफा: वर्ल्ड क्लास ऑडिटोरियम ‘सृजन’ का उद्घाटन, नई सुविधाओं से चमका स्कूल परिसर

पटना के दानापुर में गुरुवार को रेलवे ने शिक्षा और सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सीनियर सेकेंड्री रेलवे स्कूल में अत्याधुनिक ‘सृजन’ प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया। छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल ने 24 अप्रैल 2026 को इस बहुप्रतीक्षित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया, जिससे स्कूल और रेलवे परिवार के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल गए हैं। उद्घाटन समारोह में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुनीता सिंह सहित कई सदस्याएं मौजूद रहीं। ‘सृजन’ प्रेक्षागृह को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। इसमें 200 दर्शकों के बैठने की क्षमता, एलईडी वीडियो वॉल, वर्ल्ड क्लास लाइट और साउंड सिस्टम, कुशन युक्त पुशबैक सीटिंग और पूरी तरह वातानुकूलित व्यवस्था शामिल है।

34 फीट चौड़े स्टेज को मोटराइज्ड पर्दों से सुसज्जित किया गया है, जो इसे सांस्कृतिक और शैक्षणिक आयोजनों के लिए आदर्श बनाता है।कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक ने मधुविहार रेल कॉलोनी का भी निरीक्षण किया और वहां रह रहे रेलकर्मियों के परिवारों से संवाद किया। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, जिससे कॉलोनी में सुविधाओं को और बेहतर किया जा सके। इस अवसर पर दानापुर रेलवे कॉलोनी में टाइप-5 श्रेणी के पांच नए क्वार्टर के निर्माण का शिलान्यास भी किया गया। इससे रेलकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाओं में विस्तार होगा और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार आने की उम्मीद है।

इसके अलावा, छत्रसाल सिंह ने दानापुर में नवनिर्मित मंडल भंडार डिपो का उद्घाटन किया और परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह डिपो रेलवे के संचालन और आपूर्ति तंत्र को और मजबूत करेगा।समारोह में मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार सहित मुख्यालय और मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।रेलवे की इस पहल को स्थानीय स्तर पर विकास और सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे न केवल शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि रेलकर्मियों और उनके परिवारों को भी बेहतर माहौल मिल सकेगा।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top