• Home
  • राज्य समाचार
  • मोदी बने बंगाल के टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर: अभिषेक बनर्जी का तंज, सियासत में तेज हुई जुबानी जंग
Image

मोदी बने बंगाल के टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर: अभिषेक बनर्जी का तंज, सियासत में तेज हुई जुबानी जंग

कोलकाता, 24 अप्रैल (सौरभ हलदार) पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमाते ही राजनीतिक बयानबाजी ने भी तीखा रूप ले लिया है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक अनोखा तंज कसते हुए उन्हें “पश्चिम बंगाल पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर” बता दिया, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हावड़ा में आयोजित एक चुनावी रैली में अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी के दौरों और जनसभाओं ने राज्य के पर्यटन को अप्रत्याशित बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रमों के दौरान गंगा घाटों, सड़कों और स्थानीय स्ट्रीट फूड को जिस तरह से दिखाया, उससे देश-दुनिया को बंगाल की खूबसूरती देखने का मौका मिला। बनर्जी के मुताबिक, यह प्रचार किसी भी आधिकारिक टूरिज्म अभियान से कहीं ज्यादा असरदार साबित हुआ। टीएमसी नेता ने उदाहरण देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने हाल ही में झारग्राम में फुटपाथ पर खड़े होकर झालमुड़ी खाई और गंगा किनारे सैर की।

इससे लोगों को यह देखने को मिला कि राज्य के घाट कितने साफ-सुथरे हैं और सड़कों का विकास किस स्तर का है। उन्होंने दावा किया कि अगर ये दौरे नहीं होते, तो देश के लोगों को बंगाल की वास्तविक तस्वीर देखने को नहीं मिलती।अपने भाषण में अभिषेक बनर्जी ने विकास कार्यों का श्रेय राज्य सरकार को देते हुए ममता बनर्जी का नाम लिया। उन्होंने कहा कि जिन सड़कों पर पीएम मोदी चले, उनका निर्माण राज्य सरकार ने कराया है, जबकि जिस फुटपाथ पर उन्होंने झालमुड़ी का आनंद लिया, वह स्थानीय नगरपालिका द्वारा बनाया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि झालमुड़ी बेचने वाला युवक बिहार का रहने वाला था। बनर्जी ने इसे रोजगार के मुद्दे से जोड़ते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में रोजगार की कमी के कारण युवाओं को दूसरे राज्यों में काम की तलाश करनी पड़ रही है। इस बयान के बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है। भाजपा की ओर से पलटवार की तैयारी भी तेज हो गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह जुबानी जंग और तीखी होने के संकेत मिल रहे हैं।

Releated Posts

लखनऊ से चिराग का सियासी धमाका: 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान, मिशन-2027 का किया शंखनाद

पटना, 06 जुलाई (पटना डेस्क) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने…

झारखंड में 8 लाख राशन कार्ड पर लटक गई तलवार, सरकार की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप

रांची, 23 जून (मोहन शर्मा) झारखंड में लाखों राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने…

वन भूमि के पेंच में फंसा असुरन-पिपराइच फोरलेन: खजनी में जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया तेज, समय पर पूरा होना मुश्किल

गोरखपुर, 20 जून (अंकित यादव) बहुप्रतीक्षित असुरन-पिपराइच फोरलेन परियोजना वन भूमि और अधिग्रहण संबंधी अड़चनों में उलझती नजर…

खामोश हुआ मांड का सुरमयी स्वर: लोकगायिका गवरी देवी का 98 वर्ष की उम्र में निधन, कला जगत में शोक की लहर

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) राजस्थान की लोकसंस्कृति को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाने वाली प्रसिद्ध ‘मांड’ गायिका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top