Image

मां का घर भी

आज सहितिक आंगन में बालाघाट, मध्यप्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि अशोक सिहांसने “असीम” जी की एक ग़ज़ल

गाँवों में कम आना जाना होता है

माँ का घर ही एक बहाना होता है।

बीवी बच्चे भी हद तक ज़िद करते हैं

कहते हैं के’शहर सुहाना होता है।

मिट्टी की ख़ुशबू से लिपटे वक़्त हुआ

पत्थर दिल बनकर मुस्काना होता है।

खेती बाड़ी का मतलब है मैले हाथ

तपती धूप में जान सुखाना होता है।

इस दुनियाँ में हर पल जीने की ख़ातिर

ख़ुद सपनों को आग लगाना होता है।

टूटे रिश्ते गाँठ बनेंगे जुड़ने पर

भारी मन से हाथ मिलाना होता है।

किस किस को समझाएंगे हम आप “असीम”

आँखों को भी आम दिखाना होता है।

~अशोक सिहांसने “असीम”

Releated Posts

कल रात ‘अश्क’ अपने ही साये से डर गया

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में बिहार, समस्तीपुर से अशोक “”अश्क” की एक ग़ज़ल रखता नहीं खबर कि…

मुझसे कैसे जाँ संभाली जाएगी

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में उत्तर प्रदेश, बलरामपुर से सुप्रसिद्ध कवयित्री ममता गुप्ता “नाज़” जी की एक…

माँ

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में तमिलनाडु, चेन्नई से सुप्रसिद्ध कवयित्री शिल्पा जैन जी की एक गीत तेरी…

क़ामयाबी के नुस्ख़े नए मिल गए

आज साहित्यिक आंगन गीत गुंजन में मध्यप्रदेश, उज्जैन से सुप्रसिद्ध कवि सीआर के जैन “राकेश” जी की एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top