• Home
  • विशेष रिपोर्ट
  • रामनवमी जुलूस पर ट्रैफिक का सख्त, कई मार्गों पर घंटों वाहनों की एंट्री बंद
Image

रामनवमी जुलूस पर ट्रैफिक का सख्त, कई मार्गों पर घंटों वाहनों की एंट्री बंद

समस्तीपुर, 31 मार्च (हर्षिता “अश्क”) शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान जारी कर दिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कई प्रमुख मार्गों पर अलग-अलग समय में वाहनों के परिचालन पर पूर्ण या आंशिक रोक लगा दी है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार अग्निशमन, एम्बुलेंस, मरीजों के वाहन, शव वाहन और न्यायिक कार्य से जुड़े वाहनों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

जारी योजना के तहत चिनी मिल चौक से स्टेशन रोड, बंगाली टोला, पुरानी दुर्गा स्थान, गोला रोड, भूतनाथ मंदिर, गणेश चौक होते हुए मगरदही तक दोपहर 1 बजे से शाम 8 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं पटेल गोलंबर से कचहरी रोड होते हुए लखना चौक तक सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक तीन और चार पहिया वाहनों के संचालन पर रोक रहेगी।धर्मपुर चौक से चकनूर लक्ष्मी नारायण मंदिर और पंजाबी कॉलोनी मार्ग पर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक व्यावसायिक सहित सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। दुधपुरा चौक से भोला टाकिज और बस स्टैंड मार्ग भी इसी अवधि में प्रभावित रहेंगे।ताजपुर रोड स्थित महादेव चौक से लखना चौक तक भी तय समय में आवागमन ठप रहेगा। जुलूस के दौरान कुछ मार्गों पर सीमित गति से वाहनों को दाहिनी ओर चलने की अनुमति दी गई है, जबकि व्यावसायिक वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।ट्रैफिक थानाध्यक्ष सुनीलकांत ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और प्रशासन का सहयोग करें, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Releated Posts

33 करोड़ देवी-देवताओं की नगरी बना राजगीर, वैदिक मंत्रों और महाआरती के बीच मलमास मेला का भव्य आगाज

नालंदा, 17 मई (अविनाश पांडेय) ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक आस्था के केंद्र राजगीर में रविवार को विश्व प्रसिद्ध…

राजगीर में मलमास मेले को लेकर हाई अलर्ट: 550 CCTV, ड्रोन निगरानी और 950 दंडाधिकारियों के साथ प्रशासन तैयार

नालंदा, 16 मई (अविनाश पांडेय) पौराणिक राजकीय मलमास मेला 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट…

दो करोड़ में बदलेगा मंगला स्थान मंदिर का स्वरूप, बिहारशरीफ में धार्मिक पुनर्जागरण की बड़ी तैयारी

नालंदा, 16 मई (अविनाश पांडेय) बिहारशरीफ शहर के ऐतिहासिक और आस्था के प्रमुख केंद्र मंगला स्थान मंदिर का…

जेपी आंदोलन के सिपाही और कवि ‘जीगर’ का निधन: डुमरांव में शोक की लहर, अंतिम दर्शन को उमड़ी जन-सैलाब

बक्सर, 14 मई (विक्रांत) सन् 74 के जेपी आंदोलन के सक्रिय सिपाही, चर्चित स्थानीय कवि और रंगकर्मी मदन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top