📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी ⚡नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र ⚡सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति ⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति
Image

सबौर में जुटेंगे देशभर के 250 कृषि के दिग्गज, खेती की तस्वीर बदलने के लिए बनेगी भविष्य की रणनीति

बक्सर, 27 नवम्बर (विक्रांत) भारतीय कृषि को नई तकनीक, आधुनिक अनुसंधान और नवाचारों से जोड़ने के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में 28 और 29 नवंबर को देश के कृषि क्षेत्र का बड़ा महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। भारतीय कृषि विश्वविद्यालय संघ (IAUA) के स्वर्ण जयंती कुलपति सम्मेलन और ‘एडवांसमेंट्स फॉर नेक्स्ट जेनरेशन एग्रीकल्चर’ (ANGA-2026) राष्ट्रीय सम्मेलन में 30 से अधिक कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति समेत 250 से अधिक कृषि वैज्ञानिक, शिक्षाविद्, अधिकारी, नीति-निर्माता और कृषि उद्यमी शामिल होंगे।

बिहार में पहली बार इस प्रतिष्ठित सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।दो दिवसीय सम्मेलन में खेती को जलवायु अनुकूल, टिकाऊ, तकनीक आधारित और किसान केंद्रित बनाने पर मंथन होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप कृषि शिक्षा को कौशल आधारित और रोजगारपरक बनाने के साथ विकसित भारत-2047 तथा आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका तय की जाएगी।

सम्मेलन में स्मार्ट कृषि, फसल विज्ञान, उद्यानिकी, वानिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल खेती, पशु एवं मत्स्य विज्ञान, कृषि शिक्षा, उद्यमिता और विश्वविद्यालयों के सुशासन सहित छह प्रमुख विषयों पर तकनीकी सत्र होंगे। कृषि स्टार्टअप प्रदर्शनी के साथ कृषि स्वचालन, मूल्य संवर्धन और किसानों की आय बढ़ाने पर परिचर्चा भी होगी।28 नवंबर को केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार के पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद और आईसीएआर के उप महानिदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक की उपस्थिति प्रस्तावित है।

वहीं, 29 नवंबर को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद अजय मंडल और एनडीडीबी के सलाहकार डॉ. ओम वीर सिंह शामिल होंगे।इस दौरान विश्वविद्यालय की ‘सुगंधा’ पुस्तक, कृषि समस्या समाधान कोश, फार्मर्स ई-डायरेक्टरी और अन्य प्रकाशनों का विमोचन होगा। दूसरे दिन सबौर घोषणा-पत्र, पॉलिसी बुक और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जारी किए जाएंगे।

कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने कहा कि यह आयोजन बिहार और भागलपुर के लिए गौरव की बात है। इससे कृषि अनुसंधान, शिक्षा और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। सम्मेलन के निष्कर्षों से तैयार होने वाला सबौर घोषणा-पत्र देश की कृषि विकास रणनीति और किसानों की समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त करेगा।

Releated Posts

बाल विवाह के खिलाफ समस्तीपुर में 500 लोगों ने भरी हुंकार, डीएम ने रथ यात्रा को दिखाई हरी झंडी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर लगाम लगाने के लिए समस्तीपुर में शुक्रवार…

नशे से दूर रहकर खेल के मैदान में दिखाएं दम, बक्सर की डीएम ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बक्सर, 26 नवंबर (विक्रांत) युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक…

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top