📅 शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026 | 🇮🇳 नई दिल्ली

रॉयल इंडिया न्यूज़ - देश, राज्य, राजनीति, क्राइम और निष्पक्ष ताज़ा ख़बरें

ब्रेकिंग न्यूज़
⚡आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी ⚡सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस ⚡शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी ⚡बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा ⚡गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक ⚡ग्रामीण सड़कों पर मौत का तांडव: पीछे बैठे बिना हेलमेट वालों और बेतरतीब पार्किंग पर भी अब चलेगा प्रशासन का डंडा, एक महीने तक विशेष जांच अभियान ⚡सैलून संचालक की बेटी ने रचा इतिहास: बिहार प्रशासनिक सेवा में बनी जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, पूर्व विधायक डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किया सम्मानित ⚡संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना ⚡पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत ⚡नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी
Image

शादी की खुशियों में जहर घोल गया ब्रेड टोस्ट: चाय के साथ खाते ही छह लोग पड़े बीमार, गांव में मची अफरातफरी

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं। मेहमानों की आवाजाही और उत्सव का माहौल था। इसी बीच चाय के साथ खाया गया ब्रेड टोस्ट परिवार के छह लोगों के लिए मुसीबत बन गया। टोस्ट खाने के कुछ घंटे बाद ही सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। शुक्रवार की सुबह उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत सामने आने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में सभी बीमार लोगों को मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के टेहटी गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक घर में शादी-विवाह का आयोजन होने वाला है। इसी सिलसिले में परिवार के सदस्य तैयारियों में जुटे थे।

गुरुवार को परिवार के करीब दस लोगों ने चाय के साथ ब्रेड टोस्ट खाया था। कुछ समय बाद इनमें से छह लोगों की तबीयत खराब होने लगी। शुरुआत में परिजनों ने इसे सामान्य परेशानी समझा, लेकिन शुक्रवार की सुबह उल्टी, चक्कर और बेहोशी की शिकायत बढ़ने पर सभी को अस्पताल ले जाना पड़ा। अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सक डॉ. वीरेश कुमार की निगरानी में मरीजों का उपचार शुरू किया गया। चिकित्सक ने शुरुआती लक्षणों के आधार पर फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई है। फिलहाल सभी बीमार लोगों की चिकित्सा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। पूछताछ में पता चला कि परिवार के लोगों ने गांव की ही एक दुकान से ब्रेड टोस्ट खरीदा था। इसके बाद पुलिस संबंधित दुकान पर पहुंची और मामले की जांच की।

साथ ही टोस्ट की बिक्री रोकने की पहल की गई। सारण के खाद्य संरक्षा अधिकारी नारायण राम ने बताया कि दुकान से टोस्ट का नमूना लेने के लिए अधिकारी को भेजा गया है। नमूने की जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता और लोगों के बीमार पड़ने की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना से गांव में हड़कंप है।

Releated Posts

आधी रात को 170 पुलिसकर्मियों ने घेरा सदर अनुमंडल, ढाई घंटे तक चली ताबड़तोड़ छापेमारी

समस्तीपुर, 27 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन…

सरकारी मदद से उद्योग लगाने वाले 315 उद्यमियों का कारोबार चौपट: 254 पर कर्ज वापसी का दबाव, विभाग ने भेजा नोटिस

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) सरकारी सहायता के सहारे अपना कारोबार खड़ा करने और आत्मनिर्भर बनने का सपना…

बिहार में हवाई क्रांति की तैयारी: तीन साल में शुरू होंगे सात नए एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

पटना, 27 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने की तैयारी तेज हो गई…

गोपालगंज स्टेशन पर खूनी तांडव: छिनतई का विरोध करने पर चाकू से गोदकर युवक की हत्या, महिला समेत तीन घायल, प्लेटफॉर्म नंबर एक पर बदमाशों का आतंक

पटना, 27 नवंबर (पटना डेस्क) गोपालगंज रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की रात बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें…

संविधान दिवस पर समस्तीपुर रेल मंडल में गूंजा संवैधानिक संकल्प, डीआरएम समेत अधिकारियों-कर्मचारियों ने एक स्वर में पढ़ी प्रस्तावना

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, समस्तीपुर में…

पटेल मैदान में अंडर-14 क्रिकेट का रोमांच शुरू: तिरहुत-सारण का धमाका, युवराज के नाबाद 52 रनों से सारण की 10 विकेट से धमाकेदार जीत

समस्तीपुर, 26 नवम्बर (हर्षिता “अश्क”) चौकों-छक्कों की बरसात और रोमांचक मुकाबलों के बीच गुरुवार को समस्तीपुर के पटेल…

नशामुक्त बिहार की मुहिम में चमके समस्तीपुर के होनहार: नौ विद्यार्थियों सहित 11 लोगों को मिला सम्मान, मद्यनिषेध दिवस पर डीएम ने किया सम्मानित

समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) नशे के खिलाफ जंग में अब समस्तीपुर के छात्र-छात्राएं भी अपनी प्रतिभा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top