समस्तीपुर, 26 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) अयोध्या धाम और जनकपुर धाम के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दोनों धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस (15596/15595) में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। ट्रेन में यात्रियों को एसी की विभिन्न श्रेणियों में सफर करने की सुविधा मिलेगी। रेलवे की इस पहल से अयोध्या और जनकपुर धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

जनकपुर धाम से अयोध्या धाम तक यात्रा के लिए द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी (2AC) का किराया 1345 रुपये निर्धारित है। वहीं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी (3AC) में 955 रुपये और एसी इकोनॉमी (3E) में 875 रुपये किराया देना होगा।रेलवे से प्राप्त उपलब्धता के आंकड़ों के अनुसार, 26 नवंबर 2026 को शाम 6:30 बजे तक 2AC में 62, 3AC में 143 और 3E में 166 सीटें खाली थी।

यानी तीनों श्रेणियों में कुल 371 सीटें उपलब्ध थीं। इच्छुक यात्री समय रहते टिकट बुक कर अपनी यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं।













