• Home
  • Uncategorized
  • बासुदेवा में राजेश कुशवाहा की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक डॉ. अजीत सिंह ने अपराधियों की गिरफ्तारी और आश्रित को नौकरी देने की उठाई मांग
Image

बासुदेवा में राजेश कुशवाहा की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप, पूर्व विधायक डॉ. अजीत सिंह ने अपराधियों की गिरफ्तारी और आश्रित को नौकरी देने की उठाई मांग

बक्सर, 09 नवंबर (विक्रांत) डुमरांव विधानसभा क्षेत्र के नावानगर प्रखंड अंतर्गत बासुदेवा गांव में 35 वर्षीय राजेश कुशवाहा उर्फ सुखारी की निर्मम हत्या से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक स्वर्गीय जनार्दन सिंह के पुत्र थे। युवा व्यक्ति की हत्या की घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही डुमरांव के पूर्व विधायक सह इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी।

उन्होंने इस हत्याकांड को बेहद दुखद और चिंताजनक बताते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।इस दौरान डॉ. अजीत कुमार सिंह ने डुमरांव के एसडीपीओ से बातचीत कर हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच होनी चाहिए तथा दोषियों को कानून के तहत कठोर सजा दिलाई जाए। अपराधियों को किसी भी परिस्थिति में बच निकलने का अवसर नहीं मिलना चाहिए।डॉ. सिंह ने राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से आम जनता के बीच असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। केवल जांच का आश्वासन पर्याप्त नहीं है, बल्कि ठोस कार्रवाई जरूरी है।

उन्होंने प्रशासन के समक्ष छह प्रमुख मांगें रखीं। इनमें सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, दोषियों को कठोर सजा, मृतक के एक योग्य आश्रित को सरकारी नौकरी, परिवार को उचित एवं सम्मानजनक मुआवजा तथा परिजनों को सुरक्षा और आवश्यक प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना शामिल है।उन्होंने कहा कि परिवार ने अपना सदस्य खोया है और अब उसके सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। इस दुख की घड़ी में वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। जब तक न्याय और उचित सहायता नहीं मिलती, उनकी आवाज लगातार उठाई जाती रहेगी।

Releated Posts

बिहार पुलिस में सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 12 रेंज को बांटकर बनेंगे 4 नए जोन, अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

पटना, 08 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन के ढांचे…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

बेटी की शादी में सियासी दीवारें होंगी ध्वस्त: अनंत सिंह ने नीतीश से लालू तक को न्योता देने का किया ऐलान, पाकिस्तान तक होगी चर्चा

पटना, 08 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में अपने दबंग अंदाज और बेबाक बयानों के लिए चर्चित…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 8, 2026

सेवा संकल्प-कायाकल्प में धीमी प्रगति पर अधिकारियों से जवाब-तलब, नशामुक्त बिहार अभियान को गति देने का निर्देश

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर जिला…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 4, 2026

बक्सर, 29 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ दानापुर मंडल ने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 29, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top