• Home
  • Uncategorized
  • सेवा संकल्प-कायाकल्प में धीमी प्रगति पर अधिकारियों से जवाब-तलब, नशामुक्त बिहार अभियान को गति देने का निर्देश
Image

सेवा संकल्प-कायाकल्प में धीमी प्रगति पर अधिकारियों से जवाब-तलब, नशामुक्त बिहार अभियान को गति देने का निर्देश

बक्सर, 04 नवंबर (विक्रांत) सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान की समीक्षा बैठक में लापरवाही सामने आने पर जिला पदाधिकारी साहिला ने कड़ा रुख अपनाया है। बिना पूर्व सूचना के महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने वाले तीन प्रखंड विकास पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया है। वहीं, अभियान की धीमी प्रगति पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस और जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी से भी जवाब-तलब किया गया है। बुधवार, 04 नवंबर 2026 को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में डीएम साहिला की अध्यक्षता में सेवा संकल्प सह कायाकल्प एवं नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों, निर्धारित लक्ष्यों और अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान राजपुर, नावानगर एवं केसठ के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया। अभियान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर भी संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया।डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प सह कायाकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक परिसरों में स्वच्छता, सुंदरता, बेहतर व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

इसके लिए नियमित स्थलीय निरीक्षण कर लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा कराया जाए। कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति की लगातार निगरानी भी सुनिश्चित हो।बैठक में नशा मुक्त बिहार अभियान की समीक्षा करते हुए डीएम ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया। विद्यालयों, महाविद्यालयों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज को प्रभावित करने वाली सामाजिक बुराई है।

युवाओं सहित आम नागरिकों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि दोनों अभियानों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और नियमित समीक्षा के जरिए निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करना होगा।

Releated Posts

बक्सर, 29 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे में बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के खिलाफ दानापुर मंडल ने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 29, 2026

पावापुरी पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, बोले- जियो और जीने दो से ही विश्व में आएगी शांति

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया रविवार को अपने दो दिवसीय नालंदा दौरे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

डुमरांव को मिला नया डीएसपी, भाष्कर रंजन संभालेंगे कमान

बक्सर, 12 अक्टूबर (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडल में लंबे समय से खाली चल रहे डीएसपी के पद पर आखिरकार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 12, 2026

पटना में बक्सर का खेल धमाका: 80 पदकों पर कब्जा, 28 स्वर्ण से बढ़ाया जिले का गौरव

बक्सर, 08 अक्टूबर (विक्रांत) पटना में आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top