• Home
  • Crime
  • तीन करोड़ की दिनदहाड़े लूट से दहला कोचस: विरोध में बाजार बंद, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
Image

तीन करोड़ की दिनदहाड़े लूट से दहला कोचस: विरोध में बाजार बंद, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

पटना, 31 अक्टूबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले के कोचस बाजार में कंचन स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से दिनदहाड़े हुई करोड़ों की लूट के खिलाफ शनिवार को व्यवसायियों का आक्रोश सड़कों पर दिखा। व्यावसायिक संगठनों के आह्वान पर बाजार की दुकानें बंद रहीं। घटना से कारोबारियों में दहशत और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी है। अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए गहनों की बरामदगी की मांग जोर पकड़ रही है। मंगलवार को बाइक सवार चार हथियारबंद अपराधियों ने कंचन स्वर्ण व्यवसायी की दुकान में घुसकर दुकानदार, कर्मियों और दो ग्राहकों को बंधक बना लिया था। हथियार के बल पर अपराधियों ने तीन करोड़ रुपये से अधिक के गहने और करीब दो लाख रुपये नकद लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी।

घटनास्थल से पुलिस को एक अपराधी की चप्पल और टोपी मिली है। एफएसएल की टीम इन साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचने में अहम सुराग मिल सकते हैं।लूट के दौरान दुकान मालिक, तीन कर्मियों और दो ग्राहकों के मोबाइल फोन भी अपराधी छीनकर ले गए थे। जांच में इन मोबाइलों का अंतिम लोकेशन बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के मुखरांव गांव के समीप मिला है। यह इलाका कैमूर जिले की सीमा से भी सटा हुआ है। पुलिस इस लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

कोचस स्थित इसी दुकान में पिछले वर्ष 25 अगस्त की रात भी बड़ी चोरी हुई थी। उस दौरान चोर शटर काटकर करीब 5.20 करोड़ रुपये के गहने चुरा ले गए थे। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी बड़ी वारदात से व्यवसायियों में भय का माहौल है। बाजार बंद कर कारोबारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग उठाई है।

Releated Posts

स्मैक तस्करों से भिड़ंत के बाद लापता पुलिस जवान की नदी में मिली लाश, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

पटना, 07 नवंबर (पटना डेस्क) स्मैक तस्करों को पकड़ने निकले टाइगर मोबाइल के जवान धनेश्वर यादव की संदिग्ध…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 7, 2026

बिहार में पुलिस का दोहरा एक्शन: मनेर में तीन अपराधी ढेर, भोजपुर में हत्याकांड का वांछित शूटर गोली लगने से घायल

पटना, 06 नवंबर (अविनाश कुमार) बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शुक्रवार को बड़ा एक्शन देखने को…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

गंगापुर में गोलियों की गूंज से दहशत: युवक सोनू सिंह की सरेशाम हत्या, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

समस्तीपुर, 06 नवंबर (हर्षिता “अश्क”) मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरुवार की शाम अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

तरवारा में दिल दहला देने वाली वारदात: दुकान के अंदर दुकानदार को जिंदा जलाया, सड़क पर उतरा जनसैलाब

पटना, 06 नवंबर (पटना डेस्क) बिहार के सीवान जिले में एक जेनरल स्टोर दुकानदार की संदिग्ध परिस्थितियों में…

ByByअशोक अश्क नवम्बर 6, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top