• Home
  • मुख्य समाचार
  • खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल: भड़के सांसद पप्पू यादव, CCTV में कैद हुआ आरोपी
Image

खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल: भड़के सांसद पप्पू यादव, CCTV में कैद हुआ आरोपी

पटना, 26 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णिया में आयोजित चर्चित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार खेसारी लाल यादव की प्रस्तुति के दौरान अचानक हंगामा मच गया। कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ के बीच किसी युवक ने मंच पर प्रस्तुति दे रहे खेसारी लाल यादव की ओर चप्पल फेंक दी। अचानक हुई इस शर्मनाक हरकत से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना से मंच पर मौजूद पूर्णिया के सांसद और महोत्सव के मुख्य संरक्षक पप्पू यादव भी खासे नाराज हो गए।चप्पल लगने के बाद खेसारी लाल यादव कुछ क्षण के लिए स्तब्ध नजर आए, लेकिन उन्होंने संयम बनाए रखा। गाना रोककर उन्होंने मंच से ही आरोपी युवक पर तंज कसते हुए कहा, “बहुत अच्छा किया बेटा, आई लव यू।

क्या लड़का है, तुम बहुत आगे जाओगे।” उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि गलतियां भी दुनिया को सीखने का मौका देती हैं। खेसारी के इस जवाब पर पंडाल में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।इधर, सांसद पप्पू यादव ने मंच से ही चेतावनी देते हुए कहा कि चप्पल फेंकने वाला युवक CCTV कैमरों में कैद हो चुका है। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रशासन दो दिनों के भीतर आरोपी को तलाश लेगा और कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान भीड़ की बेकाबू दीवानगी भी देखने को मिली। कई दर्शक सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार कर बिजली के खंभों पर चढ़ गए। यह देख पप्पू यादव भड़क उठे और लोगों को जमकर फटकार लगाई।

उन्होंने स्थिति नहीं संभलने पर कार्यक्रम बंद कराने तक की चेतावनी दे दी।हर साल दुर्गापूजा के अवसर पर होने वाले खुर्दा महोत्सव में इस बार खेसारी लाल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे थे।

Releated Posts

प्याज किसानों की बल्ले-बल्ले: गोदाम बनाने पर मिलेगा 4.50 लाख तक अनुदान, खेती पर भी हजारों की सब्सिडी

पटना, 26 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के प्याज उत्पादक किसानों के लिए राहत और खुशखबरी वाली योजना सामने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 26, 2026

फिल्म देखने निकले दोस्तों की स्कॉर्पियो धान लदे ट्रैक्टर से भिड़ी, दो युवकों की मौत

मोतिहारी, 26 अक्टूबर (गौरव कुमार गुप्ता) पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 26, 2026

बेटों ने घर से निकाला: प्रशासन ने दिलाया आशियाना, दोनों आंखों से दिव्यांग विधवा को मिला न्याय

बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) कभी जिस घर में मां ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी घर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top