• Home
  • मुख्य समाचार
  • सासाराम में सड़क पर मौत का तांडव: मजदूर को रौंदकर वाहन फरार, अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
Image

सासाराम में सड़क पर मौत का तांडव: मजदूर को रौंदकर वाहन फरार, अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 48 वर्षीय मजदूर की मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

पटना, 26 अक्टूबर (पटना डेस्क) रोहतास जिले के सासाराम में सोमवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित पुरानी जीटी रोड पर हुई, जहां अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे जा रहे मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 48 वर्षीय जयप्रकाश पासवान के रूप में हुई है। वह बड्डी थाना क्षेत्र के कचनथ गांव के निवासी थे।

बताया जाता है कि सुबह वह किसी काम से जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जयप्रकाश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा देने और फरार चालक की गिरफ्तारी की मांग की। सड़क जाम से आवागमन भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया।

घटनास्थल से पुलिस को एक वाहन का नंबर प्लेट मिला है। आशंका है कि यह हादसे में शामिल वाहन का ही हो सकता है। पुलिस नंबर प्लेट के आधार पर वाहन और उसके चालक की पहचान में जुटी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल: भड़के सांसद पप्पू यादव, CCTV में कैद हुआ आरोपी

पटना, 26 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णिया में आयोजित चर्चित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार खेसारी लाल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 26, 2026

फिल्म देखने निकले दोस्तों की स्कॉर्पियो धान लदे ट्रैक्टर से भिड़ी, दो युवकों की मौत

मोतिहारी, 26 अक्टूबर (गौरव कुमार गुप्ता) पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 26, 2026

बेटों ने घर से निकाला: प्रशासन ने दिलाया आशियाना, दोनों आंखों से दिव्यांग विधवा को मिला न्याय

बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) कभी जिस घर में मां ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी घर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

हर शनिवार स्कूलों में होगी सुरक्षा की पाठशाला, आपदा से बचाव सीखेंगे बच्चे

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने और विद्यालयों में सुरक्षित…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top