• Home
  • मुख्य समाचार
  • फिल्म देखने निकले दोस्तों की स्कॉर्पियो धान लदे ट्रैक्टर से भिड़ी, दो युवकों की मौत
Image

फिल्म देखने निकले दोस्तों की स्कॉर्पियो धान लदे ट्रैक्टर से भिड़ी, दो युवकों की मौत

मोतिहारी, 26 अक्टूबर (गौरव कुमार गुप्ता) पूर्वी चंपारण जिले में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा अरेराज-मोतिहारी स्टेट हाईवे पर हर्षिद्धि थाना क्षेत्र के गयाघाट में धर्मकांटा के समीप हुआ। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और धान लदे ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। बताया गया कि युवक स्कॉर्पियो से मोतिहारी में फिल्म देखने जा रहे थे। इसी दौरान गयाघाट के पास हादसा हो गया। मृतकों की पहचान चंद्रिया पंचायत के पूर्व मुखिया मुरारी सिंह के पुत्र मनु कुमार सिंह और शुभम कुमार के रूप में हुई है। मनु सेवरहा में ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) चलाते थे।

मनु की हाल ही में पश्चिम चंपारण में सगाई हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।हादसे में आदित्य कुमार सिंह, निवासी माणिकपुर हसुआहा, भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। एक अन्य अज्ञात युवक के घायल होने की भी सूचना है।घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम और हर्षिद्धि पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Releated Posts

खेसारी लाल यादव पर फेंकी चप्पल: भड़के सांसद पप्पू यादव, CCTV में कैद हुआ आरोपी

पटना, 26 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णिया में आयोजित चर्चित खुर्दा महोत्सव में भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार खेसारी लाल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 26, 2026

बेटों ने घर से निकाला: प्रशासन ने दिलाया आशियाना, दोनों आंखों से दिव्यांग विधवा को मिला न्याय

बक्सर, 25 अक्टूबर (विक्रांत) कभी जिस घर में मां ने अपने बच्चों को पाल-पोसकर बड़ा किया, उसी घर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

हर शनिवार स्कूलों में होगी सुरक्षा की पाठशाला, आपदा से बचाव सीखेंगे बच्चे

समस्तीपुर, 25 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) बच्चों को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने और विद्यालयों में सुरक्षित…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 25, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top