• Home
  • राजनीति
  • दरभंगा स्नातक सीट पर 40 प्रत्याशियों का महासंग्राम, 28 नंबर के रवींद्र कुमार यादव ने बढ़ाई चुनावी हलचल
Image

दरभंगा स्नातक सीट पर 40 प्रत्याशियों का महासंग्राम, 28 नंबर के रवींद्र कुमार यादव ने बढ़ाई चुनावी हलचल

दरभंगा, 20 अक्टूबर (अजय राय) दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव इस बार प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त के कारण बेहद रोचक हो गया है। कुल 40 उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से मुकाबला बहुकोणीय बन गया है। हालांकि इस चुनावी रण में क्रमांक 28 के निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र कुमार यादव उर्फ रवींद्र कुमार खास चर्चा के केंद्र में हैं। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे रवींद्र कुमार यादव की मौजूदगी ने मुकाबले में एक नया कोण जोड़ दिया है।रवींद्र कुमार यादव का चुनावी क्रमांक 28 है और वे निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उनकी दावेदारी को लेकर भी चुनावी हलकों में दिलचस्पी बढ़ी है।

इस चुनाव में जहां प्रमुख दल अपने-अपने राजनीतिक आधार और संगठनात्मक ताकत के सहारे मैदान में हैं, वहीं रवींद्र कुमार यादव जैसे निर्दलीय प्रत्याशी मतदाताओं के बीच अपनी अलग पहचान और समर्थन तैयार करने की कोशिश में हैं। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में इस बार मुकाबला किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है। रवींद्र कुमार यादव के सामने राष्ट्रीय जनता दल के अनिल कुमार झा, कांग्रेस के रजनी कान्त पाठक, भाकपा-माले के संदीप कुमार चौधरी और भाजपा के सर्वेश कुमार जैसे प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी हैं। जन सुराज पार्टी से मोहम्मद इम्तियाज भी चुनाव मैदान में हैं।पूरी सूची में रवींद्र कुमार यादव का नाम क्रमांक 28 पर दर्ज है। उनके आसपास भी कई निर्दलीय उम्मीदवार मुकाबले में हैं।

क्रमांक 27 पर ब्रह्मदेव यादव और 29 पर रविन्द्र प्रसाद सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा 30 पर रिंकी कुमारी, 31 पर रियासत अली उर्फ कन्हू, 32 पर रोशन कुमार राही, 33 पर वरुणेश विजय, 34 पर शशि भूषण सिंह, 35 पर श्याम नारायण कुमार, 36 पर संजय कुमार देव कन्हैया, 37 पर सदन कुमार मिश्र, 38 पर सरोज कुमार झा, 39 पर सैयद मो. सिबगतुल्लाह उर्फ डब्लू खान और 40 पर मो. हारून रशीद निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

यहां देखिए सभी 40 प्रत्याशियों की पूरी सूची—1. अनिल कुमार झा — राजद 2. रजनी कान्त पाठक — कांग्रेस 3. संदीप कुमार चौधरी — भाकपा-माले 4. सर्वेश कुमार — भाजपा 5. नगीना प्रसाद महतो — आदर्श मिथिला पार्टी 6. ब्रह्मानन्द मिश्रा — जन मिथिला विकास पार्टी 7. भरत कुमार राय — बिहार जस्टिस पार्टी 8. मोहम्मद इम्तियाज — जन सुराज पार्टी 9. रंजीत कुमार राम — वाजिब अधिकार पार्टी 10. डॉ. अनिल कुमार चौधरी — निर्दलीय 11. अभेष चन्द्र झा — निर्दलीय 12. डॉ. अमरजी कुमार — निर्दलीय13. अमर नाथ सिंह — निर्दलीय 14. अशोक कुमार पाण्डेय — निर्दलीय 15. आदित्य कुमार झा — निर्दलीय 16. मो. इनामुर रहमान — निर्दलीय 17. डॉ. मो. इमामुल हक — निर्दलीय 18. कृष्ण मोहन चौधरी — निर्दलीय 19. जय प्रकाश झा — निर्दलीय 20. दिनेश कुमार चौधरी — निर्दलीय 21. दिलीप कुमार — निर्दलीय 22. धर्मांश रंजन (अंकुर) — निर्दलीय 23. नवीन कुमार — निर्दलीय 24. नीलेश कुमार कन्हैया — निर्दलीय 25. नेहा कुमारी — निर्दलीय 26. प्रीति कुमारी — निर्दलीय 27. ब्रह्मदेव यादव — निर्दलीय 28. रवींद्र कुमार यादव उर्फ रवींद्र कुमार — निर्दलीय 28. रविन्द्र प्रसाद सिंह — निर्दलीय 29. रिंकी कुमारी — निर्दलीय 30. रियासत अली उर्फ कन्हू — निर्दलीय 31. रोशन कुमार राही — निर्दलीय 32. वरुणेश विजय — निर्दलीय 33. शशि भूषण सिंह — निर्दलीय 34. श्याम नारायण कुमार — निर्दलीय 35. संजय कुमार देव कन्हैया — निर्दलीय 36. सदन कुमार मिश्र — निर्दलीय 37. सरोज कुमार झा — निर्दलीय 38. सैयद मो. सिबगतुल्लाह उर्फ डब्लू खान — निर्दलीय 39. मो. हारून रशीद — निर्दलीय 40 उम्मीदवारों वाले इस मुकाबले में रवींद्र कुमार यादव का क्रमांक 28 अब मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी दावेदारी ऐसे समय में सामने आई है, जब प्रमुख राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। ऐसे में रवींद्र कुमार यादव का चुनावी प्रदर्शन यह तय करने में अहम होगा कि वे इस बहुकोणीय मुकाबले में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा पाते हैं या नहीं। अब दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि 28 नंबर के रवींद्र कुमार यादव किस हद तक चुनावी समीकरण को प्रभावित कर पाते हैं और बड़े राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कितना सफल होते हैं।

Releated Posts

विधान परिषद चुनाव को लेकर एनडीए ने कसी कमर, नीरज-नवल की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) आगामी स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा नालंदा जिला इकाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

एमएलसी चुनाव से पहले नालंदा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: विजय सिन्हा ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने नालंदा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

सीमांचल-कोसी में BJP का संगठनात्मक मिशन तेज, बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने मैदान में उतरे अनंत नारायण मिश्र

पटना, 26 सितम्बर (पटना डेस्क) बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सीमांचल और कोसी क्षेत्र में संगठन…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 26, 2026

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल: विधान परिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह ने छोड़ी कुर्सी, अब JDU की नजर

पटना, 21 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में सोमवार को बड़ा बदलाव सामने आया। विधान परिषद के…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 21, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top